खेलों से संवरता भविष्य: स्काई लाइन स्कूल जाम सौसर में उत्साहपूर्ण स्पोर्ट्स डे का आयोजन
संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

पांढुरना – स्काई लाइन स्कूल, जाम सौसर में आयोजित भव्य स्पोर्ट्स डे कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप मोहोड़ ने सहभागिता कर उपस्थित स्कूली छात्र-छात्राओं को संबोधित किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को खेलों के महत्व से अवगत कराते हुए कहा गया कि खेल न केवल शारीरिक विकास का माध्यम हैं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास का भी मजबूत आधार हैं, जो उज्ज्वल भविष्य की दिशा तय करते हैं।
कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं में खेलों को लेकर विशेष उत्साह और ऊर्जा देखने को मिली। संबोधन में विद्यार्थियों को नियमित रूप से खेलों में भाग लेने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।
इस अवसर पर स्काई लाइन स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाओं सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। आयोजन ने विद्यालय परिसर को खेल भावना, उमंग और सकारात्मक ऊर्जा से सराबोर कर दिया।



















Leave a Reply