श्रमदान से सशक्त हुआ जल संचय अभियान: ग्राम करवार में बोरी बंधान कर दिया गया जल संरक्षण का मजबूत संदेश
संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

पांढुरना – मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार चल रहे जल संचय अभियान के अंतर्गत ग्राम करवार में जन अभियान परिषद के सहयोग से बोरी बंधान कार्यक्रम का प्रभावी आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ एवं जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन के मार्गदर्शन तथा विकासखंड समन्वयक श्री दिलीप आठनेरे की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में श्रमदान के माध्यम से सीएमसीएलडीपी के छात्रों एवं प्रस्फुटन समिति के सदस्यों ने मिलकर बोरी बांध का निर्माण किया। इस दौरान ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व से अवगत कराते हुए सामूहिक सहभागिता से प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के पश्चात उपस्थित सभी लोगों ने जल संचय अभियान के अंतर्गत जल संरक्षण की शपथ लेकर इसे जन-आंदोलन बनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर विकासखंड समन्वयक श्री दिलीप आठनेरे, परामर्शदाता श्रीमती किर्ति घागरे, श्री यशवंत घागरे, श्री यादवेन्द्र घागरे, अवध विद्यापीठ शिक्षण समिति अध्यक्ष श्री राजेश मानकर सहित सीएमसीएलडीपी छात्र चन्द्रशेखर गाखरे, हरिश डोबले, अखिलेश धोंडी, रूपम पराड़कर, प्रेरणा पराड़कर, ईश्वरी करदाते, पूर्णिमा घागरे, नीलम पराड़कर, पूजा घागरे, मोहिनी घागरे, वैशाली खवसे एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।



















Leave a Reply