Advertisement

विधायक नीलेश उइके ने खेरी पैका में विकास कार्यों का शुभारंभ, किसान आंदोलन को लेकर जनसंपर्क तेज

विधायक नीलेश उइके ने खेरी पैका में विकास कार्यों का शुभारंभ, किसान आंदोलन को लेकर जनसंपर्क तेज

संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

पांढुर्णा – ग्राम पंचायत खेरी पैका में ग्रामीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया गया। इस अवसर पर विधायक नीलेश उइके ने जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं ग्रामवासियों की उपस्थिति में विकास कार्यों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन का संकल्प लिया गया।
भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान नीलेश उइके एवं वक्ताओं ने कहा कि सीसी रोड एवं नाली निर्माण से ग्रामवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, जलभराव की समस्या से निजात मिलेगी तथा गांव की स्वच्छता और सुंदरता में सुधार होगा। यह कार्य ग्रामीण बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।


इसके पश्चात ग्राम सिवनी, खेरी पैका में विधायक ने कार्यकर्ता साथियों के साथ बैठक एवं जनसंपर्क किया गया। इस दौरान आगामी दिनांक 22 दिसंबर 2025 (सोमवार) को आयोजित होने वाले किसान आंदोलन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। सभी कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों से अपील की गई कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस आंदोलन में सहभागिता सुनिश्चित करें।
बैठक में बताया गया कि यह किसान आंदोलन पूर्व सांसद माननीय श्री नकुलनाथ जी की प्रमुख उपस्थिति में आयोजित होगा, जिसमें किसानों की ज्वलंत समस्याओं—फसल के उचित दाम, बढ़ती लागत, खाद-बीज की किल्लत, बिजली-पानी की समस्याओं एवं किसान हितों की अनदेखी—को प्रमुखता से उठाया जाएगा।


वक्ताओं ने कहा कि यह आंदोलन किसानों की आवाज को बुलंद करने का मंच है और किसानों के अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होना समय की मांग है। सभी कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव जाकर किसानों को जागरूक करने और आंदोलन में अधिकतम सहभागिता दिलाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के अंत में ग्रामवासियों ने विकास कार्यों के शुभारंभ पर प्रसन्नता व्यक्त की तथा किसान आंदोलन को सफल बनाने के लिए पूर्ण समर्थन देने का आश्वासन दिया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!