Advertisement

आपकी पूंजी आपका अधिकार” शिविर संपन्न, निष्क्रिय खातों की राशि लौटाने सौसर में लगा विशेष शिविर, 23 लाख से अधिक की राशि वापस

आपकी पूंजी आपका अधिकार” शिविर संपन्न,
निष्क्रिय खातों की राशि लौटाने सौसर में लगा विशेष शिविर, 23 लाख से अधिक की राशि वापस

संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश


पांढुर्णा – वित्त मंत्रालय, भारत सरकार एवं भारतीय रिज़र्व बैंक के संयुक्त तत्वावधान में देशभर में 1 अक्टूबर से 31 दिसंबर 2025 तक संचालित विशेष अभियान के अंतर्गत गुरुवार को पांढुर्णा जिले के सौसर स्थित जनपद कार्यालय परिसर में “आपकी पूंजी आपका अधिकार” शिविर का आयोजन किया गया।
इस शिविर का उद्देश्य ऐसे खाताधारकों को उनकी जमा राशि वापस दिलाना है, जिनके बैंक खाते 10 वर्षों से अधिक समय से निष्क्रिय होकर भारतीय रिज़र्व बैंक में स्थानांतरित हो चुके हैं। शिविर में जिले की सभी बैंकों द्वारा अपने-अपने स्टॉल लगाए गए, जहां ग्राहकों को निष्क्रिय खातों की राशि वापस पाने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई एवं आवेदन स्वीकार किए गए।

23 लाख रुपये से अधिक की राशि लौटाई गई

जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक श्री चिरंजीव कुमार झा ने बताया कि आरबीआई के इस तीन माह के विशेष अभियान के अंतर्गत अब तक विभिन्न बैंकों के माध्यम से लगभग 23 लाख रुपये से अधिक की निष्क्रिय राशि संबंधित खाताधारकों एवं विभागों को वापस की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि आगे भी यह प्रक्रिया निरंतर जारी रहेगी।

*आरबीआई अधिकारियों के निर्देश*

शिविर में जनपद कार्यालय सौसर से खण्ड पंचायत अधिकारी श्री सुभाष ठाकरे, भारतीय रिज़र्व बैंक भोपाल से अग्रणी जिला अधिकारी श्री प्रखर उपाध्याय, सहित जिले की सभी बैंकों के शाखा प्रबंधक उपस्थित रहे।
इस अवसर पर श्री प्रखर उपाध्याय ने बैंकों को निर्देश दिए कि अभियान के अंतर्गत शासकीय जमा खातों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निराकरण सुनिश्चित किया जाए, जिससे अधिक से अधिक हितग्राहियों को समय पर लाभ मिल सके।
शिविर के माध्यम से वर्षों से लंबित निष्क्रिय जमा राशि लौटाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण एवं जनहितकारी पहल सिद्ध हुई।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!