Advertisement

जल संरक्षण अभियान अंतर्गत ग्राम धनौरा में श्रमदान कर दिलाई गई जल संरक्षण की शपथ

जल संरक्षण अभियान अंतर्गत ग्राम धनौरा में श्रमदान कर दिलाई गई जल संरक्षण की शपथ

संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

पांढुरना – मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, भोपाल के निर्देशन तथा जिला कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ एवं जिला समन्वयक छिंदवाड़ा श्री अखिलेश जैन के मार्गदर्शन में जल संरक्षण अभियान के अंतर्गत ग्राम धनौरा में श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विकासखण्ड समन्वयक श्री दिलीप आठनेरे की उपस्थिति में नवगठित प्रस्फुटन ग्राम के पदाधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं परामर्शदाताओं द्वारा सक्रिय सहभागिता की गई।

जलसंचय अभियान के तहत ग्राम धनौरा के खेडो़ नाला पर स्वैच्छिकता, स्वालंबन एवं सामूहिकता के भाव के साथ श्रमदान किया गया तथा अस्सी बोरियों से बोरी बंधान का कार्य किया गया। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को जल संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई।

जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने का आह्वान

विकासखण्ड समन्वयक श्री दिलीप आठनेरे ने अपने संबोधन में कहा कि हमें घर का पानी घर में, गांव का पानी गांव में और खेत का पानी खेत में रोकने का निरंतर प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में जल की कमी एवं जलस्तर में गिरावट का मुख्य कारण जन जागरूकता की कमी है। यदि समय रहते जल संरक्षण के प्रयास किए जाएं, तो भविष्य की जल समस्या से बचा जा सकता है।

ग्रामीणों की रही सक्रिय भागीदारी
इस कार्यक्रम में परामर्शदाता श्री राजू वरूड़कर, ग्राम धनौरा के सरपंच, सीएमसीएलडीपी छात्र श्यामराव धुर्वे, सचिव लेखीराम नागवंशी, प्रस्फुटन समिति सदस्य दिनेश धुर्वे, कमलेश पराड़कर, ब्रजभूषण पन्द्रें, अंतराम उईके, मुनाराम उईके, अवध विद्यापीठ शिक्षण समिति के अध्यक्ष श्री राजेश मानकर, प्रभाकर कुमरे, हरिशचंद उईके, लक्ष्मी कुसराम, आशिका उईके, सीमा, अंकिता कोराची सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के माध्यम से जल संरक्षण को जन आंदोलन का स्वरूप देने तथा सामूहिक सहभागिता से जलसंचय कार्यों को आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!