Advertisement

मानसिक रोगों से डरें नहीं, उपचार अपनाएं,मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

मानसिक रोगों से डरें नहीं, उपचार अपनाएं,मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

पांढुरना – ग्रामीण आदिवासी समाज विकास संस्थान द्वारा संचालित ‘नलम सामुदायिक मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम’ के अंतर्गत गुरुवार को भंदारगोंदी में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण स्तर पर मानसिक स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाना और उपचार की उपलब्धता सुनिश्चित करना रहा।

कार्यक्रम में सरपंच श्री सुरेंद्र वाडिवा,संस्था प्रमुख श्री श्यामराव धवले,उपसरपंच श्री भूषण बेलखाड़े ,पूर्व सरपंच श्री रमेश रेवतकर,ग्राम पंचायत सदस्य श्रीमती प्रीति गुलदे ,संस्था श्री समन्वयक नीलेश चौबे ,ग्रामवासी एवं संस्था के नलम कार्यकर्ता प्रमुखता से उपस्थित थे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्था प्रमुख श्री धवले ने कहा कि संस्था द्वारा मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के माध्यम मानसिक रोगों से जूझ रहे व्यक्तियों को मुख्यधारा में वापस लाने का प्रयास किया जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित समस्याओं का उपचार मनोचिकित्सक से ही कराना चाहिए। उचित उपचार से मानसिक स्वास्थ्य समस्या पीड़ित मरीज स्वस्थ हो सकता हैं।

उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा विकासखंड में लोगों में बढ़ती हुई मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं को देखकर जिला प्रशासन एवं रेडक्रॉस सोसाइटी के सहयोग से निःशुल्क मानसिक स्वास्थ्य परामर्श एवं जांच शिविर आयोजित किए जा रहे हैं । विकासखंड के ग्राम कौड़िया के उपस्वास्थ्य केंद्र में प्रतिमाह के पहले शनिवार ,ग्राम सिवनी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रतिमाह के दूसरे शनिवार ,ग्राम नांदनवाडी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रतिमाह तीसरे शनिवार और ग्राम तिगांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चौथे शनिवार को प्रतिमाह निःशुल्क मानसिक स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श ओपीडी का आयोजन किया जाता हैं। सरपंच श्री वाडिवा ने कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि मानसिक स्वास्थ्य से बाधित व्यक्तियों को बिना किसी संकोच के उपचार लेना चाहिए। उन्होंने यह भी जोर दिया कि ग्रामीणो ने संस्था द्वारा चलाए जा रहे इन कल्याणकारी कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर सहयोग करना चाहिए।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!