पांढुरना में 24 दिसंबर को श्री संत संताजी जगनाडे महाराज की प्रतिमा का होगा अनावरण
संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

पांढुरना – तेली समाज संगठन पांढुरना द्वारा महान समाज सुधारक एवं प्रेरणास्रोत श्री संत संताजी जगनाडे महाराज की भव्य प्रतिमा का अनावरण समारोह 24 दिसंबर 2025 (बुधवार) को आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम नगर के जगनाडे चौक, शुक्रवार बाजार में दोपहर 12 बजे से संपन्न होगा।
आयोजन की तैयारियों को लेकर तेली समाज संगठन द्वारा नगर स्तर पर जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। तेली समाज संगठन पांढुरना के अध्यक्ष श्री भुषण जी केवटे के मार्गदर्शन में तेली समाज महिला संगठन की अध्यक्षा श्रीमती देविका जगदीश भांगे एवं समाज के समस्त पदाधिकारियों द्वारा पांढुरना के विभिन्न वार्डों में समाजजनों को अक्षत (चावल के दाने) देकर ससम्मान आमंत्रित किया गया।

आयोजकों ने बताया कि संत संताजी जगनाडे महाराज का जीवन समाज में समानता, शिक्षा, संगठन और नैतिक मूल्यों की भावना को मजबूत करता है। उनकी प्रतिमा का अनावरण तेली समाज ही नहीं, बल्कि समस्त नगरवासियों के लिए प्रेरणा का केंद्र बनेगा।
तेली समाज संगठन ने नगर एवं आसपास के क्षेत्र के समाजजनों, गणमान्य नागरिकों एवं श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस ऐतिहासिक अवसर के साक्षी बनें और कार्यक्रम को सफल बनाएं।


















Leave a Reply