Advertisement

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा रेमंड (बोरगांव) में कृषि ऋण आउटरीच कार्यक्रम का सफल आयोजन

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा रेमंड (बोरगांव) में कृषि ऋण आउटरीच कार्यक्रम का सफल आयोजन

संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

पांढुरना – कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ के मार्गदर्शन में जिले का अग्रणी बैंक सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय, छिंदवाड़ा द्वारा रेमंड (बोरगांव) में आज एक भव्य कृषि ऋण आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के महिला स्व सहायता समूहों को वित्तीय सेवाओं से जोड़ना और उन्हें आवश्यक ऋण एवं योजनाओं की जानकारी प्रदान करना था।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पांढुरर्णा के अग्रणी जिला प्रबंधक श्री चिरंजीव कुमार झा की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैंक के विभिन्न शाखाओं के प्रबंधक एवं अधिकारीगण भी बड़ी संख्या में कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम में आसपास के गांव से आए हुए लोग भारी तादाद में शामिल हुए।

अपने संबोधन में अग्रणी जिला प्रबंधक ने जिले का अग्रणी बैंक होने के नाते सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की ग्रामीण एवं कृषि विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को रेखांकित करते हुए कहा कि बैंक किसानों, महिला समूहों एवं सूक्ष्म उद्यमियों के लिए निरंतर प्रभावी वित्तीय सहायता उपलब्ध कराती है। उन्होंने कहा कि महिला स्व सहायता समूह आज ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ बन रही हैं और बैंक उनके साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ रहा है।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न महिला स्व सहायता समूहों को लगभग 45 लाख रुपये के ऋण वितरित किए गए। यह राशि समूहों को आजीविका उन्नयन, लघु उद्योगों के विस्तार तथा आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में सशक्त बनाएगी।

अग्रणी जिला प्रबंधक श्री चिरंजीव कुमार झा ने कहा कि जिला प्रशासन और बैंक मिलकर जिले में वित्तीय समावेशन को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। कार्यक्रम के दौरान कृषकों को किसान क्रेडिट कार्ड (KCC), पीएमएफबीवाई, डिजिटल बैंकिंग, सामाजिक सुरक्षा योजनाएँ तथा कृषि ऋण से संबंधित विस्तृत जानकारी भी दी गई।

अंत में अग्रणी जिला प्रबन्धक ने ग्रामीणों, महिला समूहों तथा बैंक अधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों को अधिक व्यापक स्तर पर आयोजित करने की बात कही।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!