Advertisement

पांढुरना जिले में कांग्रेस संगठन को मजबूती, नवीन ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति

पांढुरना जिले में कांग्रेस संगठन को मजबूती, नवीन ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति

संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

*विश्वास कांबे बने पांढुरना ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष*

पांढुरना – मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रभारी माननीय श्री हरीश चौधरी जी के अनुमोदन उपरांत पांढुरना जिले में संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण के उद्देश्य से नवीन ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से की गई है।

यह नियुक्तियां अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी, श्रीमती सोनिया गांधी जी, श्री राहुल गांधी जी, पूर्व मुख्यमंत्री माननीय श्री कमलनाथ जी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी जी, पूर्व सांसद श्री नकुलनाथ जी तथा पांढुरना जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री जतन उईके जी की मंशा एवं दिशा-निर्देशों के अनुरूप की गई हैं।

नव नियुक्त ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष इस प्रकार हैं—

– पांढुरना ब्लॉक : श्री विश्वास कॉम्बे जी
– सौसर ब्लॉक : डॉ. राजेंद्र यमदे जी
– बड़चिचोली ब्लॉक : श्री श्रीकांत महाजन जी
– नांदनवाड़ी ब्लॉक : श्री मुशनलाल उईके जी
– सावरी ब्लॉक : श्री दीनदयाल रघुवंशी जी
– मोहखेड़ ब्लॉक : श्री रविवार मोहने जी
– मैनिखापा ब्लॉक : श्री सदाशिव धुर्वे जी

पांढुरना जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से सभी नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई हैं। आशा व्यक्त की गई है कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी संगठन को मजबूत करने, जनसमस्याओं के समाधान एवं कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!