Advertisement

दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान के द्वितीय चरण का शुभारंभ

दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान के द्वितीय चरण का शुभारंभ

संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

पांढुर्णा – कलेक्टर पांढुर्णा श्री नीरज कुमार वशिष्ठ तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत छिंदवाड़ा के निर्देशन में आज “दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान” के द्वितीय चरण का शुभारंभ किया गया। अभियान की शुरुआत उपसंचालक पशुपालन विभाग छिंदवाड़ा डॉ. एच.जी.एस. पक्षवार द्वारा विकासखंड चौरई के ग्राम कौआखेडा एवं भांडपिपरिया से की गई।

इस द्वितीय चरण के अंतर्गत ऐसे पशुपालकों से संपर्क किया जाएगा, जिनके पास 8 से 9 दुधारू पशु उपलब्ध हैं। अभियान का उद्देश्य पशुपालकों को उन्नत पशुपालन तकनीकों से जोड़ते हुए उनकी आय में वृद्धि करना है।

नस्ल सुधार कार्यक्रम के अंतर्गत पांढुर्णा एवं छिंदवाड़ा दोनों जिलों में सेक्स्ड सॉर्टेड सीमन उपलब्ध कराई गई है। विभाग द्वारा पशुपालकों से अपील की गई है कि मादा पशु के गर्मी में आने पर सेक्स्ड सॉर्टेड सीमन से ही नस्लवार कृत्रिम गर्भाधान कराएं। इससे लगभग 90 प्रतिशत मादा वत्स की उत्पत्ति संभव है, जिससे नस्ल सुधार के साथ-साथ दूध उत्पादन में वृद्धि होगी और पशुपालकों की आर्थिक स्थिति भी सुदृढ़ होगी।

यह अभियान पशुपालन क्षेत्र में आत्मनिर्भरता एवं दुग्ध उत्पादन बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!