पांढुर्णा में साप्ताहिक जैविक/प्राकृतिक हाट का शुभारंभ 18 दिसंबर से
संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

पांढुर्णा – जिला प्रशासन पांढुर्णा के मार्गदर्शन एवं तत्वावधान में नगर में साप्ताहिक जैविक/प्राकृतिक हाट का शुभारंभ 18 दिसंबर 2025 (गुरुवार) से किया जा रहा है। यह हाट प्रत्येक गुरुवार को नियमित रूप से आयोजित की जाएगी।
इस साप्ताहिक हाट का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को शुद्ध, प्राकृतिक, रासायनमुक्त एवं विषरहित जैविक उत्पाद उपलब्ध कराना है, जिससे आमजन स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने के साथ-साथ स्थानीय किसानों एवं उत्पादकों को भी उचित बाजार उपलब्ध हो सके।
जिला प्रशासन द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस जैविक/प्राकृतिक हाट में सहभागिता करें, जैविक उत्पादों का उपयोग करें तथा स्थानीय किसानों को प्रोत्साहित कर स्वास्थ्य एवं स्वावलंबन की दिशा में योगदान दें।
यह पहल न केवल जनस्वास्थ्य को बेहतर बनाएगी, बल्कि जिले में जैविक खेती एवं स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती प्रदान करेगी।

















Leave a Reply