Advertisement

स्कूली विद्यार्थियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण सह जागरूकता शिविर संपन्न

स्कूली विद्यार्थियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण सह जागरूकता शिविर संपन्न

संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

पांढुरना – आज श्री मधु व्ही राज मुख्य वनसंरक्षक वनवृत्त छिंदवाड़ा एवं श्री सचिन एच. नडगड्डी वन मंडलाधिकारी पांढुर्णा (सा.) के निर्देशन मे एवं श्री प्रमोद चोपडे़ उपवनमंडल अधिकारी सौंसर/पांढुर्णा के मार्गदर्शन में वनपरिक्षेत्र अंबाडा के अंतर्गत मोरघाट वन क्षेत्र में एक दिवसीय अनुभूति कैंप का आयोजन किया गया, कार्यक्रम में शा. उ.मा.वि. काराघाट कामठी, शा. उच्च मा. शाला पलासपानी, एकी शास. मा.शाला मोरघाट के 118 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। अनुभूति कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर श्री जगदीश प्रसाद शिवहरे (सेवा निवृत्त सहायक वन संरक्षक) द्वारा छात्र-छात्राओं को प्रकृति पथ पर वनों, वन्य प्राणी एवं पर्यावरण के महत्व तथा संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया, प्रकृति की प्रत्यक्ष अनुभूति करवाई गई, प्रकृति में वन्य जीवों की भूमिका, पक्षी दर्शन, पारिस्थितिकी तंत्र के संतुलन के बारे में जानकारी दी गई। प्रकृति पथ पर पर्यावरण संरक्षण संबंधी खेल खेले गए, प्रकृति पथ भ्रमण उपरांत बच्चों के साथ क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई तथा पुरस्कार वितरण किया गया। अनुभूति कार्यक्रम वर्ष 2023-24 की थीम “मैं भी बाघ”, वर्ष 2024-25 की थीम “हम हैं बदलाव” तथा 2025-26 की थीम “हम है धरती के दूत” की जानकारी दी गई।


प्रकृति संरक्षण हेतु शपथ लेकर कार्यक्रम का समापन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री प्रभुराम मुछाला वन परिक्षेत्र अधिकारी अंबाडा ,श्रीमति ललिता कुमरे सदस्य जिला पंचायत, श्रीमति शकुन्तला उईके जनपद सदस्य ,श्रीमति अरूणा बाई उईके जनपद सदस्य, श्री प्रदीप उईके वन स्थायी समिति सभापति जनपद पंचायत पांढुर्णा,श्री सेकलाल कुमरे समिति अध्यक्ष,श्री शेषराव बारंगे मंडल उपाध्यक्ष, श्री अनिल परिहार मंडल मंत्री, श्री कुशन लाल जी उईके भूतपूर्व मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे।छात्र-छात्राओं को पर्यावरण, वन और वन्य प्राणियों से सम्बन्धित जानकारी, उनका महत्व एवं उनके संरक्षण – संवर्धन के प्रयासों से अवगत कराया गया।


आज विद्यालयों के छात्र – छात्राओं, शिक्षकगणों, वनपरिक्षेत्र अंबाडा के समस्त अधिकारी, कर्मचारियों के सहयोग से अनुभूति कार्यक्रम 2025-26 का सफल आयोजन किया गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!