Advertisement

मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण 2026 (SIR) अंतर्गत मतदान केंद्रों का निरीक्षण

मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण 2026 (SIR) अंतर्गत मतदान केंद्रों का निरीक्षण

संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

पांढुरना – भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एवं पांढुर्णा कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ के मार्गदर्शन में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 (SIR) के अंतर्गत आज सुश्री मेघा शर्मा, उप जिला निर्वाचन अधिकारी जिला पांढुर्णा एवं श्रीमती अलका एक्का, निर्वाचक रजिस्‍ट्रीकरण अधिकारी द्वारा जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान पांढुर्णा विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र क्रमांक 245, 246, 247, 248, 249 तथा तीगांव विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र क्रमांक 165 से 170 का भौतिक निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर संबंधित बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) की कार्यप्रणाली की विस्तृत समीक्षा की गई।

निरीक्षण के दौरान सभी संबंधित बीएलओ के बीएलओ ऐप की जांच की गई, जिसमें नो मैपिंग एवं ए एस दी आर (Absent, Shifted, Dead, Repeated) मतदाताओं की स्थिति की समीक्षा की गई। इसके साथ ही बीएलओ-बीएलए बैठक से संबंधित पंचनामा, फोटो, वीडियो एवं कार्यवाही विवरण को डीईओ लॉगिन पर समय पर अपलोड किया गया है अथवा नहीं, इसकी भी गहन जांच की गई।

इसके अतिरिक्त मतदाता सूची में पाई जाने वाली logical Discrepancies की समीक्षा करते हुए आवश्यक सुधारात्मक निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आगामी कार्यों हेतु जारी दिशा-निर्देशों की जानकारी बीएलओ एवं उपस्थित कर्मचारियों को दी गई तथा उन्हें समयबद्ध एवं त्रुटिरहित कार्य संपादन हेतु प्रेरित किया गया।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं निर्वाचक रजिस्‍ट्रीकरण अधिकारी द्वारा मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाए रखने के उद्देश्य से सभी बीएलओ को गंभीरता एवं सतर्कता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए, ताकि आगामी निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी एवं विश्वसनीय बनाया जा सके।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!