Advertisement

अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 750 किलोग्राम महुआ लाहन नष्ट

अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 750 किलोग्राम महुआ लाहन नष्ट

संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

पांढुर्णा – अवैध शराब के निर्माण, विक्रय एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए आबकारी विभाग द्वारा सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आज सहायक आबकारी आयुक्त श्री भीम राव वैद्य के निर्देश पर ग्राम परसोडी क्षेत्र में नदी-नालों एवं झाड़ियों में सघन छापामार कार्रवाई की गई।

कार्रवाई के दौरान मौके से लगभग 750 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद किया गया, जिसे नियमानुसार मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। इस संबंध में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) च के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

आबकारी विभाग द्वारा यह कार्रवाई अवैध मदिरा के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई है, जिसका उद्देश्य क्षेत्र में अवैध शराब गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाना है।

इस अभियान में आबकारी उप निरीक्षक श्री नरेंद्र नागेश, आबकारी आरक्षक श्री अनुराग गोनेकर एवं श्रीमती श्रद्धा राहंगडाले की सक्रिय भूमिका रही।
आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि आगे भी अवैध शराब के विरुद्ध इस प्रकार की सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!