सांसद विवेक बंटी साहू ने की केंद्रीय शिक्षा मंत्री से सौजन्य भेंट, पांढुर्णा में नवोदय व सौसर–बिछुआ में केंद्रीय विद्यालय की मांग
संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

*
पांढुरना – सांसद श्री विवेक बंटी साहू ने दिल्ली में देश के शिक्षा मंत्री माननीय श्री धर्मेंद्र प्रधान जी से सौजन्य मुलाकात कर संसदीय क्षेत्र के नवगठित जिला पांढुर्णा में जवाहर नवोदय विद्यालय की स्थापना को लेकर सार्थक चर्चा की गई। इस दौरान क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के विस्तार और ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।
साथ ही, संसदीय क्षेत्र के सौसर–बिछुआ में केंद्रीय विद्यालय प्रारंभ किए जाने के संबंध में भी आग्रह प्रस्तुत किया गया, ताकि क्षेत्र के विद्यार्थियों को केंद्रीय शिक्षा प्रणाली के अंतर्गत बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।
इस अवसर पर कहा गया कि शिक्षा के माध्यम से क्षेत्र के हर बच्चे को समान, गुणवत्तापूर्ण एवं उज्ज्वल भविष्य के अवसर उपलब्ध कराना हमारा संकल्प है। यह पहल क्षेत्र के शैक्षणिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं दूरगामी कदम सिद्ध होगी।
यह प्रस्ताव न केवल विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर को सुदृढ़ करेगा, बल्कि पांढुर्णा, सौसर एवं बिछुआ अंचल के समग्र सामाजिक–आर्थिक विकास में भी सहायक सिद्ध होगा।

















Leave a Reply