विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के तहत मतदान केन्द्र 234 पर मतदाताओं के साथ बैठक सम्पन्न
संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

पांढुर्णा – दिनांक 15 दिसंबर 2025 को अर्हता तिथि 01-01-2026 के आधार पर चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण–2026 कार्यक्रम के अंतर्गत विधानसभा पांढुरना के गणेश वार्ड के मतदान केन्द्र क्रमांक 234, प्राथमिक शाला ( गांधी प्राथमिक भवन) में बीएलए (BLA) एवं मतदाताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में विशेष रूप से अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत, दोहरी प्रविष्टि वाले मतदाता तथा जिनके गणना पत्रक प्राप्त नहीं हुए हैं, उनसे संबंधित प्रकरणों पर विस्तृत चर्चा की गई। उपस्थित बीएलए द्वारा ऐसे मतदाताओं की सूची का अवलोकन किया गया तथा आवश्यक सुधार हेतु सूची का संधारण/रचना भी की गई। तैयार सूची को मतदान केन्द्र पर चस्पा किया गया, जिस पर सभी उपस्थितों ने सहमति एवं संतोष व्यक्त किया।

बैठक में गणेश वार्ड के पार्षद श्री प्रदीप कामदार ने अपने विचार रखे तथा पुनरीक्षण कार्य में सहयोग के लिए सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों एवं आम मतदाताओं से अपील की कि वे आगे भी इसी प्रकार पुनरीक्षण कार्य में सक्रिय सहयोग प्रदान करें, ताकि मतदाता सूची शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाई जा सके।
बैठक में प्रमुख रूप से बीएलए श्री नंदूजी बोकड़े, वरिष्ठ मतदाता श्री ज्ञानेश्वर लिपस्कर, बीएलओ श्रीमती सीमा बिसेन, सुपरवाइजर श्रीमती सुनीता सोनी, प्रधानपाठक श्री रामचन्द्र उईके, पत्रकार धनंजय जोशी, श्री विलास निकम, श्री संजय येरयुडे, आंगनवाड़ी सहायिका/कार्यकर्ता श्रीमती शिला टेटे, कांचन बेले, श्रीमती प्रीति सुरसंगे सहित बड़ी संख्या में समाजसेवी, जनप्रतिनिधि एवं अन्य मतदाता उपस्थित रहे।
बैठक का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक पारदर्शी, अद्यतन एवं त्रुटिमुक्त बनाना रहा, जिसमें सभी पक्षों का सकारात्मक सहयोग देखने को मिला।

















Leave a Reply