पांढुर्णा विधायक निलेश उईके ने विकास कार्यों का लोकार्पण–भूमिपूजन किया, किसान आंदोलन को लेकर जनसंपर्क तेज
संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

पांढुर्णा – पांढुर्णा विधानसभा क्षेत्र के विधायक माननीय निलेश उईके जी द्वारा आज क्षेत्र में विकास कार्यों की कड़ी में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम संपन्न कराए गए। इस दौरान ग्राम पंचायत पैलेपार में बड़ादेव सरंगमंच का विधिवत लोकार्पण किया गया, वहीं ग्राम घुढनखापा में नाली निर्माण कार्य का भूमि पूजन कर विकास कार्यों की औपचारिक शुरुआत की गई।
लोकार्पण एवं भूमि पूजन कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। विधायक निलेश उईके जी ने कहा कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए बुनियादी सुविधाओं का विस्तार प्राथमिकता में है। सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए सरंगमंच जैसे निर्माण महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, वहीं नाली निर्माण से स्वच्छता और जल निकासी की समस्या का समाधान होगा।
इसके पश्चात विधायक श्री उईके ने ग्राम मारुढ, पैलेपार, घुढनखापा, तिगांव, आजनगांव एवं खेड़ी में कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय साथियों से मुलाकात कर संगठनात्मक चर्चा की। इस दौरान आगामी 22 दिसंबर 2025 को प्रस्तावित किसान आंदोलन को लेकर विस्तार से संवाद किया गया।

विधायक निलेश उईके जी ने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि किसानों के अधिकारों और समस्याओं को लेकर आयोजित इस आंदोलन में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने बताया कि इस आंदोलन में पूर्व सांसद माननीय नकुलनाथ जी की गरिमामय उपस्थिति रहेगी, जिससे कार्यक्रम को मजबूती मिलेगी।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर किसानों को जागरूक करने, उनकी समस्याओं को सामने लाने और आंदोलन को सफल बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया और सभी ने आंदोलन को सफल बनाने का संकल्प लिया।
इस प्रकार विधायक निलेश उईके जी का यह दौरा विकास कार्यों के साथ-साथ संगठनात्मक मजबूती और किसान हितों के लिए महत्वपूर्ण साबित हुआ।

















Leave a Reply