Advertisement

इनर व्हील क्लब सौसर द्वारा महिला सशक्तिकरण विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

इनर व्हील क्लब सौसर द्वारा महिला सशक्तिकरण विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

पांढुरना – इनर व्हील क्लब सौसर के तत्वावधान में महिला जागरूकता अभियान के अंतर्गत स्व. केशरबाई नंदकिशोर चांडक सरस्वती शिशु मंदिर, बेरडी में महिला सशक्तिकरण विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा षष्ठम से अष्टम तक के भैया-बहनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए विषय के अनुरूप अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

चित्रकला प्रतियोगिता इनर व्हील क्लब सौसर की अध्यक्षा श्रीमती दिव्या चड्डा, सचिव श्रीमती सुचिता बागाणी, कोषाध्यक्ष श्रीमती श्वेता बागाणी एवं श्रीमती ज्योति डांगरा की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुई।

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सेजल करमरकर, द्वितीय स्थान साची लाखे एवं तृतीय स्थान नव्या गुर्वे ने प्राप्त किया। विजेता विद्यार्थियों को इनर व्हील क्लब सौसर की ओर से पुरस्कार प्रदान किए गए। साथ ही प्रतियोगिता में सहभागिता करने वाले सभी भैया-बहनों को भी प्रोत्साहन पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर बच्चों से संवाद करते हुए क्लब पदाधिकारियों ने कहा कि इनर व्हील क्लब सौसर द्वारा महिला सशक्तिकरण के अंतर्गत इस प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों के कौशल विकास एवं रचनात्मकता को बढ़ावा दिया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के अधिकारों, सम्मान एवं सुरक्षा के प्रति समाज में जागरूकता फैलाना है।

कार्यक्रम में विद्यालय के संरक्षक श्री बृजकिशोर जी सुदा, प्रधानाचार्य श्री अशोक कुमार लाखे, प्रभारी श्री अजय सिंह जी दीक्षित एवं श्रीमती विजयश्री रुंघे दीदी सहित विद्यालय परिवार की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!