Advertisement

दतिया। लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों हेतु पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र कुमार मिश्रा ने ली बैठक

http://satyarath.com/

सुधान्शू गोस्वामी

दतिया। लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों हेतु पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र कुमार मिश्रा ने ली बैठक

आगामी लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों के संबंध में बैठक आज दिनांक को आगामी लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों के संबंध में पुलिस कंट्रोल रूम दतिया में श्री वीरेन्द्र कुमार मिश्रा पुलिस अधीक्षक, दतिया द्वारा जिले के समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारी एवं थाना प्रभारी के साथ चुनाव सम्बन्धी मीटिंग का आयोजन किया गया ।
बैठक में पुलिस अधीक्षक द्वारा दतिया जिले का अंतरराज्यीय एवम अंतरजिला नाका स्थलों का विस्तृत रूप से विश्लेषण किया गया और नाका स्थलों पर सूक्ष्मता से चैकिंग किए जाने के बारे में निर्देशित किया।
नाकास्थलों पर सीसीटीवी कैमरा से निगरानी , अवैध शराब, अवैध शस्त्र, मादक पदार्थों के परिवहन आदि पर कड़ी नजर रखे जाने, गुंडा – बदमाशों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही किए जाने, समीपवर्ती राज्य एवं जिले के पुलिस अधिकारियों के बीच सामंजस्य स्थापित करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिले के अंतरजिला, अंतरराज्जीय नाका स्थलों हेतु संयुक्त रूप से चैकिंग किए जाने हेतु निर्देशित किया।
आदर्श आचार संहिता लागू हो जाने से नियमो का कड़ाई से पालन किए जाने हेतु निर्देशित किया गया।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!