डी.व्ही. मिशन पांढुर्णा द्वारा बोथिया में स्वास्थ्य शिविर आयोजित
संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

पांढुरना – डी.व्ही. मिशन जिला पांढुर्णा के तत्वावधान में आज बोथिया ग्राम में “जीवों पर दया एवं आत्म पूजा” के संदेश को लेकर एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन पंथ श्री प्रकाश मुनी नाम साहेब जी एवं पंथ श्री उदीतमुनी नाम साहेब जी के मार्गदर्शन में किया गया।
इस अवसर पर डी.व्ही. मिशन जिला पांढुर्णा के जिला प्रतिनिधि श्री रमेश बोकडे, उप-प्रतिनिधि श्री पुनमचंद कोल्हटकर, परोपकारी सदस्य श्री अनुप महंत, तहसील स्तरीय समिति पांढुर्णा से श्री सिद्धार्थ बागडे, श्री संजय चांदेकर, श्री चंद्रकांत कोठे, युवा प्रतिनिधि श्री राजू महंत, ग्रामीण महिला प्रतिनिधि श्रीमती रविताबाई दुःखी, बडचिचोली से प्रतिनिधि श्रीमती प्रमिलाबाई डोईफोडे, श्री किशोर मानमोडे सहित अन्य प्रतिनिधियों की गरिमामय उपस्थिति रही।
शिविर में श्री विवेक साहेब सिंगोडी एवं चिकित्सकों की टीम द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण एवं प्रशिक्षण प्रदान किया गया। शिविर के दौरान कुल 38 लोगों (13 महिलाएं एवं 25 पुरुष) ने स्वास्थ्य प्रशिक्षण प्राप्त किया। साथ ही 10 नेत्र रोगियों को ऑपरेशन हेतु जबलपुर रेफर किया गया, 7 मरीजों को चश्मे के नंबर दिए गए तथा शुगर सहित अन्य स्वास्थ्य जांचें की गईं।
शिविर के समापन पर बोथिया ग्रामवासियों द्वारा डी.व्ही. मिशन जिला पांढुर्णा एवं उपस्थित सभी प्रतिनिधियों और चिकित्सक दल के प्रति आभार व्यक्त किया गया।


















Leave a Reply