Advertisement

पांढुर्णा पुलिस का सघन रात्रि कॉम्बिंग ऑपरेशन, 11 वारंटियों की गिरफ्तारी, सौंसर में जुआ खेलते 12 आरोपी पकड़े गए

पांढुर्णा पुलिस का सघन रात्रि कॉम्बिंग ऑपरेशन, 11 वारंटियों की गिरफ्तारी, सौंसर में जुआ खेलते 12 आरोपी पकड़े गए

संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

पांढुरना – गत दिवस की मध्य रात्रि 12 बजे से प्रातः 05:00 बजे तक पांढुर्णा जिले में वारंटियों एवं फरार अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु रात्रि कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाया गया। यह अभियान पुलिस अधीक्षक पांढुर्णा श्री सुंदर सिंह कनेश के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नीरज सोनी के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ।
अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) पांढुर्णा–सौंसर श्री ब्रजेश भार्गव एवं श्रीमती प्रियंका पांडे के नेतृत्व में सभी थाना प्रभारी/चौकी प्रभारी एवं पुलिस बल द्वारा प्रभावी कार्यवाही की गई। अभियान के दौरान सुरक्षा एवं कानूनी प्रक्रिया का पूरा ध्यान रखा गया तथा आकस्मिक व्यवस्था हेतु अस्पतालों से भी लायजनिंग रखी गई। कॉम्बिंग ऑपरेशन के दौरान फरार आरोपियों एवं स्थाई वारंटियों की तामीली एवं गिरफ्तारी हेतु औचक रात्रि कार्रवाई की गई।

अभियान की मुख्य उपलब्धियां –
जिले के सभी अधिकारी/कर्मचारी शामिल रहे। 08 गिरफ्तारी वारंटियों एवं 03 स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार किया गया।04 जिला बदर आरोपियों को चैक किया गया।21 गुण्डा बदमाशों एवं 11 निगरानी बदमाशों की चेकिंग की गई। जिले की 11 कबाड़ी दुकानों की जांच की गई। जेल से रिहा आरोपियों की चेकिंग की गई।

सौंसर पुलिस की बड़ी कार्यवाही : 12 जुआरियों से 20,500 रुपये जप्त –
जिला पांढुर्णा अन्तर्गत थाना सौसर पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक श्री सुंदर सिंह कनेश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नीरज सोनी एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सौसर के निर्देशों के पालन में श्रीमती प्रियंका पांडे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सौसर निरीक्षक रूपलाल उइके एवं पुलिस टीम द्वारा विगत रात्रि जुआ रेड कार्यवाही की गई।
मुखबिर सूचना के आधार पर शेखर रेकवार के घर के पीछे, वार्ड नं. 08 सौसर में ताश के पत्तों पर रुपयों का दाव लगाकर हार–जीत का खेल खेल रहे 12 जुआरियों को दबिश देकर घेराबंदी कर पकड़ा गया। पुलिस द्वारा जुआरियों से कुल नगदी 20,500 रुपये एवं 52 ताश के पत्ते जप्त किए गए तथा सभी के विरुद्ध जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

अवैध जुआ एक्ट कार्यवाही के आरोपी – शेखर पिता भागवत राव पखाले, उम्र 44 वर्ष, निवासी वार्ड नं.02 सौसर,गणेश पिता जयदेव हेडाऊ, उम्र 35 वर्ष, निवासी वार्ड नं.08 सौसर,शिवा पिता लखन कुरोठे, उम्र 28 वर्ष, निवासी वार्ड नं.04 सौसर, शिवलाल पिता नत्थुलाल सिगनदीपे, उम्र 42 वर्ष, निवासी वार्ड नं.04 सौसर, पवन पिता पुरुषोत्तम गुर्वे, उम्र 25 वर्ष, निवासी वार्ड नं.08 सौसर, रूपेश पिता सुधाकर सहारे, उम्र 25 वर्ष, निवासी वार्ड नं.08 सौसर,राजा पिता मुरलीधर धकाते, उम्र 29 वर्ष, निवासी वार्ड नं.04 गलफेड चौक सौंसर, जयराज पिता रवि नंदना हेडाऊ, उम्र 36 वर्ष, निवासी वार्ड नं.08 सौसर, सुरेन्द्र पिता युवराज नागोसे, उम्र 27 वर्ष, निवासी वार्ड नं.08 सौसर,संजय पिता चन्द्रभान बोकडे, उम्र 30 वर्ष, निवासी वार्ड नं.08 सौसर,शुभम पिता कमल बेण्डे, उम्र 29 वर्ष, निवासी वार्ड नं.03 सीसर,अभिषेक पिता सुभाष हेडाऊ, उम्र 24 वर्ष, निवासी वार्ड नं.04 सौंसर।

पुलिस टीम में – निरीक्षक श्री रूपलाल उइके (थाना प्रभारी सौंसर) के नेतृत्व में उ.नि. श्री रवि वट्टी, उ.नि. श्री प्रहलाद बैरागी, स.उ.नि. श्री प्रमोद डोंगरे, स.उ.नि. श्री ओमप्रकाश ठाकुर, प्र.आर. 266 श्री रमन उइके, आरक्षक 473 श्री मनीष टेमरे, आरक्षक 126 श्री नाथूराम कंगाली, आरक्षक 964 श्री रवि तेकाम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पांढुर्णा पुलिस द्वारा की गई इन कार्रवाइयों से जिले में कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने एवं अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने का स्पष्ट संदेश गया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!