100 दिवसीय सेवा संकल्प कार्यक्रम के तहत सिराठा में स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न
संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

पांढुर्णा – पांढुर्णा जिले के नंदनवाड़ी मंडल अंतर्गत ग्राम सिराठा में शनिवार को 100 दिवसीय ‘सेवा संकल्प’ कार्यक्रम के तृतीय चरण के अंतर्गत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस से पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती तक आयोजित सेवा अभियानों की श्रृंखला का हिस्सा रहा। शिविर का आयोजन सांसद श्री विवेक ‘बंटी’ साहू के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष ने कहा कि “स्वास्थ्य जीवन का सबसे बड़ा धन है।” उन्होंने बताया कि पूर्व में गंभीर बीमारी की स्थिति में लोगों को महंगे इलाज के लिए कर्ज लेना पड़ता था, लेकिन वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से ₹5 लाख तक का निःशुल्क इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है। साथ ही, गांव-गांव में स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से सुलभ सेवाएं पहुंचाई जा रही हैं।

स्वास्थ्य शिविर में क्षेत्रवासियों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक उपचार एवं दवाइयों का वितरण किया गया। इसके साथ ही स्कूली बच्चों की भी जांच कर उन्हें आवश्यक दवाइयां प्रदान की गईं।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला उपाध्यक्ष श्री उज्वाल सिंह चौहान एवं जिला महामंत्री श्री अनिल कुमरे उपस्थित रहे। विशेष रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री कृष्णा सरयाम, जिला उपाध्यक्ष श्री सीताराम कोरडे, जिला मंत्री श्रीमती सुगंध बाई धुर्वे, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती ललिता बाई कुमरे, जनपद पंचायत सदस्य श्रीमती अरुणा बाई उईके, सरपंच श्रीमती सुलोचना बाई उईके, मंडल महामंत्री श्री भोजराज डोंगरे शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री नीरज चौहान, श्री अनु कामडी, श्री संभाजी कड़वे, श्री गंगाधर कड़वे, सोशल मीडिया प्रभारी श्री विशाल आहाके, श्री विशाल वरार्टे, श्री शेषराव बरगे सहित समस्त भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इसके अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन कार्यक्रम में शामिल हुए।


















Leave a Reply