भूमिहीनों को पट्टे दिए जाने हेतु सर्वे कार्य की समीक्षा बैठक सम्पन्न, sdm अलका एक्का ने दिए आवश्यक दिशा निर्देश

पांढुर्णा – कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ के निर्देशानुसार निकाय अंतर्गत शासन के दिशा-निर्देशों के पालन में एसडीएम श्रीमती अलका एक्का ने कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में भूमिहीन पात्र व्यक्तियों को सर्वेक्षण दल के माध्यम से चिन्हित कर उन्हें पट्टे प्रदान किए जाने की प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा की गई।
एसडीएम श्रीमती अलका एक्का ने सर्वेक्षण दल को शासन द्वारा जारी सभी निर्देशों से अवगत कराते हुए कार्य को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भूमिहीन पात्र हितग्राहियों की पहचान एक संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण कार्य है, अतः सर्वेक्षण की प्रक्रिया पूर्ण पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं जिम्मेदारी के साथ संपन्न की जाए।
बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी एवं सर्वेक्षण दल के सदस्य उपस्थित रहे। बैठक के दौरान सर्वे कार्य में आने वाली व्यावहारिक चुनौतियों पर भी चर्चा की गई तथा उनके समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

















Leave a Reply