चुनाव सुधारों पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक, भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप मोहोड रहे उपस्थित
संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

पांढुरना – भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में आज एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय डॉ. मोहन यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खण्डेलवाल की गरिमामय उपस्थिति में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह द्वारा लोकसभा में दिए गए “चुनाव सुधार” विषयक वक्तव्य को सुना गया।
बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जामवाल, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र, उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा एवं श्री राजेन्द्र शुक्ला, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानन्द शर्मा सहित प्रदेश पदाधिकारी, सांसद, विधायक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री संदीप मोहोड भी बैठक में शामिल रहे।

केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने चुनाव सुधार एवं SIR जैसे गंभीर विषयों पर विपक्ष द्वारा लगाए गए निराधार आरोपों को तथ्य एवं तर्क के साथ खारिज किया। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा प्रारंभ की गई SIR की पहल लोकतांत्रिक व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, मजबूत एवं जवाबदेह बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों ने चुनाव प्रक्रिया को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए केंद्र सरकार एवं निर्वाचन आयोग के प्रयासों की सराहना की।



















Leave a Reply