मांगुरली में जनपद सदस्य निधि से बाउंड्री वॉल निर्माण का भूमि पूजन सम्पन्न
संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

पांढुरना – दिनांक 11 दिसंबर 2025, ग्राम पंचायत मांगुरली में स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मांगुरली में जनपद सदस्य निधि से निर्मित होने वाली बाउंड्री वॉल का भूमि पूजन विधिवत सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंडल भाजपा अध्यक्ष श्री नीरजसिंग चौहान उपस्थित रहे।
इस अवसर पर जनपद पंचायत सदस्या श्रीमती अरुणा संभाजी उईके, सरपंच श्रीमती अनीता धुर्वे, उपसरपंच श्रीमती मोहिनी सरीराम सहित ग्राम पंचायत प्रतिनिधि एवं स्थानीय जन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

कार्यक्रम में ग्राम के सदस्यगण —
श्री कमलेश लबाड
श्री रविंद्र धुर्वे
श्री धर्मराज सरियाम
श्री राधेश्याम कुंभारे
श्री राधेश्याम चौधरी
श्री योगेश देशमुख
श्रीमती संगीता बंदे
व्यंकटी पराड़कर
तथा अन्य ग्रामवासी भी शामिल हुए।
बाउंड्री वॉल निर्माण से विद्यालय परिसर की सुरक्षा एवं स्वच्छता व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होने की उम्मीद जताई गई।

















Leave a Reply