कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ ने कराघाठ कामठी में किया जनसंवाद एवं नाइट स्टे, ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के दिए निर्देश
संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

पांढुरना – कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ ने कराघाठ कामठी ग्राम में पहुँचकर ग्रामीणों के साथ जनसंवाद आयोजित किया तथा वहीं नाइट स्टे भी किया। जनसंवाद के दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएँ ध्यानपूर्वक सुनीं एवं आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
जनसंवाद के दौरान कुछ ग्रामीणों ने पेंशन से संबंधित मांगें प्रस्तुत कीं। कलेक्टर श्री वशिष्ठ ने स्पष्ट किया कि जिन आवेदकों की विकलांगता 40 प्रतिशत से कम है, उनके प्रमाण पत्र नियम अनुसार बनाए जाने के बाद ही पेंशन प्रक्रिया संभव होगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्रमाण-पत्र निर्माण की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि पात्र हितग्राही समय पर लाभ ले सकें।

इसी दौरान कुछ हितग्राहियों द्वारा रोड उपलब्ध कराने की मांग रखी गई, जिससे गाँव में आवागमन सुगम हो सके। कलेक्टर ने इस संबंध में प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही करने एवं सड़क व्यवस्था सुधारने के निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए।
जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान शिक्षा विभाग की ओर से बच्चों को साइकिल वितरण भी किया गया। साइकिल प्राप्त कर बच्चों में उत्साह का माहौल रहा, और अभिभावकों ने इसके लिए प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ का यह नाइट स्टे एवं जनसंवाद ग्रामीण समस्याओं के हुआ। समाधान और प्रशासन को जमीनी स्तर पर जोड़ने का महत्वपूर्ण प्रयास साबित हुआ।


















Leave a Reply