Advertisement

हर घर जल प्रमाणीकरण अभियान : ग्राम जाखीवाड़ा में सफल आयोजन

हर घर जल प्रमाणीकरण अभियान : ग्राम जाखीवाड़ा में सफल आयोजन

संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

पांढुर्णा – कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ के मार्गदर्शन में आज जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्राम जाखीवाड़ा, ग्राम पंचायत धोतकी में हर घर जल प्रमाणीकरण अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह अभियान विकासखंड सौसर क्षेत्र में संचालित किया गया, जहां ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी और विभागीय अधिकारियों के समन्वय से कार्य को प्रभावी रूप से पूरा किया गया।

अभियान के दौरान गांव के हर घर में नल कनेक्शन से प्राप्त जल की गुणवत्ता, उपलब्धता और नियमित आपूर्ति की पुष्टि की गई। टीमों ने घर-घर पहुँचकर जल नमूनों का परीक्षण, पाइपलाइन की जाँच और जल स्रोतों का निरीक्षण किया। ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल के महत्व, जल संरक्षण और नियमित परीक्षण की प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी दी गई।

यह पहल गांव के सभी परिवारों को स्वच्छ, शुद्ध और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है, जिससे स्वास्थ्य सुरक्षा में सुधार होगा और जल जनित बीमारियों पर प्रभावी नियंत्रण संभव होगा।

अधिकारियों ने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत जिले के सभी गांवों में इसी प्रकार के प्रमाणीकरण कार्य तेजी से जारी हैं, ताकि क्षेत्र को हर घर जल के लक्ष्य की पूर्णता तक पहुँचाया जा सके।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!