*मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत राहगीर महिलाओं से अश्लील शब्द बोलने वाले एक अभियुक्त को थाना शाहगंज पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार —*
सोनभद्र ब्यूरो रिपोर्ट – संतेश्वर सिंह

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के कुशल निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक (ऑ0) तथा क्षेत्राधिकारी घोरावल के मार्गदर्शन में मिशन शक्ति फेज-5 के तहत महिला सुरक्षा हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना शाहगंज पुलिस द्वारा एक सराहनीय कार्यवाही की गई। राहगीर महिलाओं को देखकर अश्लील गाने, छिटाकशी व फब्तिया कस रहा था, जिससे आने जाने वाली महिलाये शरमा कर भाग रही थी और आने जाने वाले आम जनमानस में गलत संदेश जा रहा है। मौके पर एक व्यक्ति अश्लील गाना गाते हुए मौके पर मिला रोककर नाम पता पूछा गया तो अपना नाम *सूरज पुत्र संजय निवासी ग्राम सहुआर थाना शाहगंज सोनभद्र उम्र लगभग 24 वर्ष* बताया। उक्त व्यक्ति को थाना शाहगंज पुलिस द्वारा मौके से पुलिस हिरासत में लेकर थाना शाहगंज पर *क्राइम नंबर- 140/2025 धारा 296 बी.एन.एस.* का अभियोग पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के शांति भंग में निरोधात्मक कार्रवाई की गयी है ।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण –*
सूरज पुत्र संजय निवासी ग्राम सहुआर थाना शाहगंज सोनभद्र उम्र लगभग 24 वर्ष।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरणः –*
1. उ0नि0 अजय कुमार श्रीवास्तव थाना शाहगंज,सोनभद्र।
2. हे0का0 सुबाष चन्द्र यादव थाना शाहगंज, जनपद सोनभद्र।

















Leave a Reply