Advertisement

एसआईआर कार्य प्रगति व समय-सीमा बैठक: मतदाता सत्यापन से लेकर जनशिकायतों के त्वरित निराकरण तक हुई विस्तृत समीक्षा

एसआईआर कार्य प्रगति व समय-सीमा बैठक: मतदाता सत्यापन से लेकर जनशिकायतों के त्वरित निराकरण तक हुई विस्तृत समीक्षा

संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

पांढुर्णा | कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ के मार्गदर्शन में आज कलेक्टर सभाकक्ष पांढुर्णा में दो महत्त्वपूर्ण बैठकों का आयोजन किया गया। पहली बैठक एसडीएम सुश्री अलका एक्का की अध्यक्षता में एसआईआर (Special Intensive Revision) कार्य प्रगति की समीक्षा हेतु संपन्न हुई, वहीं दूसरी बैठक में कलेक्टर श्री वशिष्ठ ने विभागीय समय-सीमा की समीक्षा कर लंबित प्रकरणों व जनशिकायतों पर त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए।

एसआईआर समीक्षा बैठक: अन्य राज्य के मतदाताओं व नो-मैपिंग प्रकरणों की गहन जाँच

एसआईआर से संबंधित उन मतदाताओं की स्थिति पर विशेष चर्चा की गई, जो वर्तमान में पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र में निवासरत हैं और जिनके गणना फार्म डिजिटाइज नहीं हो पा रहे हैं। साथ ही नो-मैपिंग एवं अनकलेक्टेबल मतदाता सूची की विस्तृत समीक्षा कर अधिकारियों को शीघ्र सत्यापन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।

अधिकारियों ने मतदाता सूची अद्यतन कार्य की स्थिति,अपूर्ण व असत्यापित अभिलेखों के सत्यापन,महाराष्ट्र स्थित मतदाताओं के गणना फार्म डिजिटाइजेशनकी वर्तमान प्रगति से अवगत कराया।


एसडीएम अलका एक्का ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी लंबित सत्यापन कार्य निर्धारित समय में पूर्ण किए जाएं, ताकि एसआईआर कार्य सुचारू रूप से आगे बढ़ सके।

*कलेक्टर वशिष्ठ की समय-सीमा बैठक: त्वरित एवं प्रभावी प्रशासनिक कार्रवाई पर ज़ोर*

कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ की अध्यक्षता में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में अपर कलेक्टर, एसडीएम, संयुक्त कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर सहित सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन शिकायतों,राजस्व प्रकरण,विकास कार्यों,
अवैध खनन,मुआवजा राशि,भू-राजस्व विवाद,जाति प्रमाणपत्र,नगर पालिका प्रस्ताव,लाडली बहना योजना व समग्र आईडी त्रुटि,शराब दुकानों पर टेस्ट परचेस कार्रवाई की विस्तार से समीक्षा की।

मुख्य निर्णय एवं कार्रवाई:

सीमांकन के बावजूद किए गए कब्ज़े के दावे असत्य पाए जाने पर संबंधित आवेदन न्यायालय द्वारा निरस्त।

दुधा जलाशय अधिग्रहण की ₹33.73 लाख मुआवजा राशि पर विभाग से तत्काल रिपोर्ट मांगी गई।

त्रिवेदी क्रेशर ब्लास्टिंग शिकायत पर जांच — खदान आबादी से दूर पाई गई; भविष्य में ब्लास्टिंग केवल शाम को करने के निर्देश।

पांडूरंग कोण्डेकार के मकान का सरकारी भूमि पर निर्मित होना पाया गया।

बानाबाकोड़ा क्षेत्र में सड़क व पुलिया निर्माण प्रस्ताव उच्च कार्यालय को भेजे गए।

शराब ठेकेदारों द्वारा अधिक दर वसूली के 228 प्रकरण दर्ज; ₹2.89 लाख का जुर्माना अधिरोपित।

अवैध रेत उत्खनन पर नियंत्रण हेतु सभी 42 रेत पट्टों पर वैध अनुमति के साथ खनन की पुष्टि।

अटल पंचायत भवन निर्माण में सामग्री गुणवत्ता संतोषजनक पाई गई, कार्य में तेजी लाने के निर्देश।

पीएम आवास योजना के हितग्राही आजाब उइके का नाम सुधारकर लाभ सुनिश्चित कराया गया।

नगर पालिका के दुकान आवंटन, रिटेनिंग वॉल व पुलिया निर्माण प्रस्ताव अगली परिषद बैठक में रखे जाएंगे।

कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि जनहित सर्वोपरि है, अतः सभी अधिकारी सभी लंबित प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करें।

दोनों बैठकों में प्रशासन की प्राथमिकता स्पष्ट दिखाई दी—

मतदाता सूची का पारदर्शी अद्यतन,

प्रत्येक शिकायत का त्वरित समाधान,

विकास कार्यों की गति में वृद्धि,

सुव्यवस्थित, उत्तरदायी और जवाबदेह प्रशासन।

कलेक्टर श्री वशिष्ठ व एसडीएम अलका एक्का की सक्रियता से यह संदेश सामने आया कि पांढुर्णा जिला—शासन-प्रशासन के समन्वय से बेहतर सुशासन की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!