*सराहनीय पहल — खाकी का मानवीय चेहरा*
*मिशन शक्ति” के तहत महिला थाना रॉबर्ट्सगंज में परामर्श केंद्र का आयोजन*
*06 दम्पती एकजुट होकर लौटे घर, 02 मामलों में अगली तिथि निर्धारित*
सोनभद्र ब्यूरो रिपोर्ट – संतेश्वर सिंह

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के कुशल निर्देशन में जनपद में “मिशन शक्ति” अभियान के अंतर्गत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान एवं नारी स्वावलम्बन को सुदृढ़ करने हेतु विभिन्न कार्यक्रम निरंतर संचालित किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में आज 30.11.2025 को महिला थानाध्यक्ष सविता सरोज के नेतृत्व में महिला थाना रॉबर्ट्सगंज पर परामर्श केंद्र (Counseling Centre) का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य दाम्पत्य जीवन में उत्पन्न पारिवारिक विवादों का समाधान—
✔ संवाद
✔ आपसी समझ
✔ व सौहार्द्रपूर्ण वातावरण
के माध्यम से कराना रहा।
परामर्श केंद्र में कुल 06 वैवाहिक जोड़ों की काउंसलिंग की गई, जिनमें आपसी मनमुटाव, संप्रेषण की कमी एवं अन्य मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। महिला थानाध्यक्ष द्वारा सभी दम्पतियों को आपसी संवाद, विश्वास और धैर्य बनाकर समाधान निकालने के लिए प्रेरित किया गया।
काउंसलिंग के सकारात्मक परिणामस्वरूप 06 दम्पति आपसी सहमति से एकजुट हुए और घर को रवाना हुए, जबकि 02 प्रकरणों में अगली तिथि निर्धारित की गई है ताकि आगे और विस्तृत परामर्श किया जा सके।
महिला थानाध्यक्ष ने कहा कि ऐसे परामर्श केंद्र सामाजिक सौहार्द्र और पारिवारिक शांति स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, तथा “मिशन शक्ति” के तहत पुलिस विभाग महिलाओं को सशक्त बनाने हेतु हर संभव प्रयास कर रहा है।















Leave a Reply