नेत्रपाल श्रीवास्तव जिला संवाददाता मैनपुरी
अधिकारी, कर्मचारी आमजन को राहत पहुंचाने की दिशा में करें कार्य, किसानों को उर्वरकों की समय से उपलब्धता करायी जाये सुनिश्चित-पर्यटन मंत्री।

जनपद मैनपुरी पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने किसानों को समय से उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाए, सभी सहकारी समितियांे पर पर्याप्त मात्रा में यूरिया, डी.ए.पी. उपलब्ध रहे, निर्धारित मूल्य पर किसानों को डी.ए.पी., यूरिया मुहैया हो, कालाबाजारी, ओवर-रेटिंग करने वाले दुकानदारों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की जाए, किसानों को उनकी उपज का बाजिव मूल्य मिले, क्रय केंद्रो पर किसानों को धान, बाजरा बेचने में असुविधा का सामना न करना पड़े, निर्धारित समर्थन मूल्य पर धान, बाजरे की खरीद की जाए, क्रय किए गए धान, बाजरे का आर.टी.जी.एस. के माध्यम से किसानों के खातों में भुगतान किया जाए, भुगतान में किसी भी स्तर पर विलंब न हो सुनिश्चित किया जाए, अधिकारी, कर्मचारी पात्रों तक केंद्र-प्रदेश सरकार की संचालित योजनाओं का लाभ आसानी से पहुंचाने की दिशा में कार्य करें, आमजन की शिकायतों का त्वरित गुणवत्तापूर्ण निराकरण हो, फरियादी की बात सुन उसे तुरंत न्याय दिलाया जाए, किसी भी फरियादी को अपनी समस्या के निदान के लिए बार-बार चक्कर न लगाने पड़ें।
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने ट्रांजिट हॉस्टल में जन-समस्याएं सुनने के दौरान संबंधित अधिकारियों को देते हुए कहा कि जनता की शिकायतों का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण निराकरण प्रदेश सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में है इसलिए सभी अधिकारी प्राप्त शिकायतों का व्यक्तिगत जिम्मेदारी मान निस्तारण करें, किसी भी कार्यालय में कोई शिकायती प्रार्थना पत्र अकारण लंबित न रहे, जन-सुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों का एक सप्ताह के भीतर निस्तारण कर उप जिलाधिकारी के माध्यम से निस्तारण आख्या उपलब्ध कराई जाए। उन्होने कहा कि संचालित लाभार्थीपरक, जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति को बिना किसी भेद-भाव के मिले, पात्रों के चयन में पूरी पारदर्शिता बरती जाये यदि किसी के द्वारा चयन में नियमों की अनदेखी की गयी या किसी अपात्र को योजना में लाभान्वित कराया गया तो उसके विरूद्ध दंडात्मक कार्यवाही सुनिश्चित होगी।
ग्राम नगला मनू प्रगति ने पति की मृत्यु के उपरांत मृतक आश्रित कोटे से नौकरी दिलाये जाने, किशनी नि. राहुल चौहान ने स्थानान्तरण को रोके जाने, ग्राम धारापुर नि. योगेश कुमार ने नलकूप पर लगी समर का स्टाटर चोरी होने के फलस्वरूप प्राथमिकी दर्ज कराने, नगला पजाबा मनीष चौबे, दिनेश कुमार, सोनू, राजवीर, करन सिंह, नेत्रपाल सिंह, राजपाल, रक्षपाल ने महिला थाने से श्मशान घाट तक जाने वाले मार्ग का डामरीकरण कराये जाने, नगला कंज नि. रनवीर सिंह ने रात्रि में घर के सामने जुआ खेलने से रोके जाने पर गाली-गलौच कर मारपीट किये जाने, ग्राम हविलियां नि. ओमेन्द्र ने ग्राम के प्राथमिक विद्यालय को पूर्व की भांति संचालित कराये जाने, ग्राम खर्रा नि. वर्माजीत ने गाटा संख्या-10680 पर विपक्षियों द्वारा किये गये अनाधिकृत कब्जे को हटवाये जाने, ग्राम लालपुर सथिनी नि. अवनीश कुमार ने निजी नलकूप के कनैक्शन के नाम पर अवैध वसूली किये जाने, ग्राम बलारपुर नि. अनोखे लाल ने भूमि पर अवैध कब्जे को रोके जाने की शिकायत अपने प्रार्थना पत्रों के माध्यम से की, जिन्हे सम्बन्धित अधिकारियों को तत्काल गुणवत्तापरक निराकरण हेतु उपलब्ध कराया।
डिप्टी कलेक्टर धु्रव शुक्ला, क्षेत्राधिकारी संतोष कुमार, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली प्रभारी फतेह बहादुर सिंह, विद्युत विभाग लालू जादौन पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शिवदत्त भदौरिया, उदय चौहान,आदि उपस्थित रहे।















Leave a Reply