अंकुर कुमार पाण्डेय
रिपोर्ट सत्यार्थ न्यूज
वाराणसी
18.03.2024
काशी होली रंगभरी एकादशी: काठियावाड़ से आए घाघरे पहनाकर मां गौरा का होगा गौना, कल लगेगी शिव अर्धांगिनी को हल्दी
वाराणसी रंगभरी एकादशी पर बाबा विश्वनाथ, माता पार्वती संग प्रथमेश की चल प्रतिमा की पालकी यात्रा के निमित्त होने वाला लोकाचार पालकी पूजन के साथ रविवार को शुरू हो गया। इस वर्ष रंगभरी एकादशी का उत्सव 20 मार्च को मनाया जाएगा।
टेढ़ीनीम स्थित महंत आवास पर एक तरफ जहां बाबा की पारंपरिक पालकी की साफ सफाई के बाद पूजन किया गया। रविवार को पालकी और सिंहासन का पूजन पं. वाचस्पति तिवारी ने किया। पूजन पं. सुशील त्रिपाठी के आचार्यत्व में पांच वैदिक ब्राह्मणों ने कराया। वहीं कोलकाता से लाए गए ‘देव किरिट’ और काठियावाड़ से भेजे गए शिव पार्वती के राजसी परिधानों को तैयार कर लिया गया है।
महादेव के राजसी वस्त्र दशाश्वमेध में विनोद मास्टर तैयार कर रहे हैं। यह दायित्व निभाने वाले टेलर मास्टर विनोद अपने परिवार की चौथे पीढ़ी के सदस्य हैं। रंगभरी एकादशी के अवसर होने गौना के निमित्त महंत आवास गौरा के मायके में परिवर्तित हो चुका है। 18 मार्च को गौरा के तेल-हल्दी की रस्म निभाई जाएगी।













Leave a Reply