सांसद विवेक ‘बंटी’ साहू का स्नेहिल मिलन,भाजपा नेता विष्णु लेंडे के प्रतिष्ठान पर कार्यकर्ताओं संग बना सौहार्द का खुशनुमा माहौल
संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

पांढुर्णा – जनसेवा और संगठन के प्रति निरंतर सक्रिय रहने वाले सांसद विवेक बंटी साहू ने अपने व्यस्त कार्यक्रम से समय निकालकर गुरुवार को भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री विष्णु लेंडे के प्रतिष्ठान पर आत्मीय भेंट की।
सांसद साहू का आगमन कार्यकर्ताओं के लिए उत्साह और ऊर्जा का क्षण रहा। स्वल्पाहार और चाय के बीच हंसी-मज़ाक, हल्की-फुल्की चर्चाएं और अपनेपन से भरा संवाद परिसर को पूरी तरह पारिवारिक माहौल में बदल गया।
सांसद साहू ने कहा कि संगठन की ताकत ही कार्यकर्ताओं का समर्पण और उनका आपसी भाईचारा है। वहीं विष्णु लेंडे ने सांसद साहू के आगमन को सौभाग्य बताते हुए उनका हार्दिक स्वागत किया।
यह मुलाकात न केवल रिश्तों को मजबूत करने वाली रही, बल्कि संगठनात्मक समन्वय और टीम स्पिरिट को भी नई ऊर्जा प्रदान करने वाली सिद्ध हुई।



















Leave a Reply