Advertisement

ढोकडोह में 530 ग्रामीणों की हुई स्वास्थ्य जांच,“100 दिन सेवा संकल्प–72” अभियान के तहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न*

ढोकडोह में 530 ग्रामीणों की हुई स्वास्थ्य जांच,“100 दिन सेवा संकल्प–72” अभियान के तहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न*

संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

पांढुरना – केंद्र सरकार के “100 दिन सेवा संकल्प–72 स्वास्थ्य अभियान” के अंतर्गत ढोकडोह में विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। सांसद श्री विवेक बंटी साहू के निर्देश पर आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।

*जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में हुआ शुभारंभ*

शिविर का उद्घाटन सांसद विवेक बंटी साहू, पूर्व भाजपा अध्यक्ष राजू परमार, जनपद पंचायत सौसर के अध्यक्ष संजय भूते, युवा भाजपा नेता राहुल मोहोड़, दर्शन झाड़े, पीपला मंडल अध्यक्ष सदानंद डोंगरे, नारायण बाड़ौदे तथा एसआईआर प्रभारी आलोक दुबे द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों से स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने और नियमित जांच कराते रहने की अपील की।

*530 नागरिकों की स्वास्थ्य जांच, विभिन्न परीक्षण किए गए*

शिविर में कुल 530 ग्रामीणों की जांच की गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कई प्रमुख परीक्षण कर ग्रामीणों को उपचार एवं परामर्श प्रदान किया। इनमें प्रमुख रूप से––

*सिकल सेल स्क्रीनिंग

*गर्भवती माताओं की स्वास्थ्य जांच

*फैटी लीवर स्क्रीनिंग

*नेत्र परीक्षण

*सामान्य रोगों की जांच एवं उपचार

विशेषज्ञ चिकित्सकों ने ग्रामीणों को रोगों की रोकथाम, पोषण, स्वच्छता और जीवनशैली संबंधी आवश्यक सुझाव भी दिए।

इस सफल आयोजन के माध्यम से ढोकडोह क्षेत्र में स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा मिला और ग्रामीणों ने एक ही स्थान पर व्यापक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!