Advertisement

नादनवाड़ी में कांग्रेस का विधानसभा स्तरीय BLA प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

नादनवाड़ी में कांग्रेस का विधानसभा स्तरीय BLA प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

पांढुरना – 25 नवंबर 2025, मंगलवार— विधानसभा पांढुरना के ग्राम नादनवाड़ी में जिला कांग्रेस कमेटी की पहल पर विधानसभा स्तर का BLA प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने, मतदाता सूची का सूक्ष्म अध्ययन करने और चुनाव दिवस पर प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने संबंधी प्रशिक्षण दिया गया।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त विधानसभा प्रभारी श्री जिनेश जैन, जिला कांग्रेस कमेटी पांढुरना के अध्यक्ष श्री जतन उइके, क्षेत्र के विधायक श्री निलेश उइके तथा प्रशिक्षक श्री मिथुन विश्वास उपस्थित रहे।
नेताओं ने BLA सदस्यों को उनकी भूमिकाओं, बूथ संचालन, मतदान केंद्र की प्रक्रिया और संगठन की सक्रियता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन दिया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया तथा आगामी चुनावों के लिए बूथ स्तर पर मजबूती लाने का संकल्प व्यक्त किया।
नेताओं ने कहा कि संगठित बूथ प्रणाली और सक्रिय बल ही चुनावी सफलता की कुंजी हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!