धनोरा शासकीय हाई स्कूल में स्मार्ट क्लास प्रोजेक्टर का लोकार्पण, तकनीकी शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा
संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

पांढुर्णा— क्षेत्र में तकनीकी शिक्षा को प्रोत्साहित करने और विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षण सुविधाएँ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शासकीय हाई स्कूल, धनोरा में स्मार्ट क्लास हेतु प्रदत्त प्रोजेक्टर का लोकार्पण किया गया। यह प्रोजेक्टर विधायक निधि से प्रदान किया गया है।
लोकार्पण कार्यक्रम में पांढुर्णा विधायक माननीय निलेश उईके जी तथा पांढुर्णा जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक माननीय जतन उईके जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। दोनों जनप्रतिनिधियों ने विद्यालय परिसर में पहुँचकर स्मार्ट क्लास स्थापना कार्य का निरीक्षण किया और विद्यालय परिवार को आधुनिक उपकरण मिलने पर बधाई दी।

नेताओं ने अपने संबोधन में कहा कि आधुनिक तकनीक आधारित शिक्षा न केवल विद्यार्थियों की समझ को बेहतर बनाती है, बल्कि प्रतिस्पर्धात्मक परीक्षाओं में भी उन्हें मजबूत आधार प्रदान करती है। स्मार्ट क्लास की सुविधा से धनोरा क्षेत्र के छात्र अब डिजिटल माध्यम से उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा का लाभ ले सकेंगे।
कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, स्थानीय पदाधिकारी, शिक्षण स्टाफ और ग्रामीणजन भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। विद्यालय प्रशासन ने विधायक निधि से स्कूल को मिली इस महत्त्वपूर्ण सुविधा के लिए जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह पहल क्षेत्र के शैक्षणिक विकास में मील का पत्थर साबित होगी।


















Leave a Reply