गुजरी चौक श्रीराम मंदिर श्रीराम–जानकी विवाहोत्सव आज, भगवान की भव्य बारात सजेगी
संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

पांढुरना। नगर के गुजरी चौक स्थित ऐतिहासिक श्रीराम मंदिर में गुरुवार, 25 नवंबर को विवाह पंचमी के पावन पर्व पर श्रीराम–जानकी विवाहोत्सव परंपरागत हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। पिछले 47 वर्षों से नगर के विभिन्न मंदिरों से भगवान श्रीरामचंद्र की भव्य बारात निकाली जाती रही है।
मंदिर व्यवस्थापक रामाश्रयी प्रवीण पालीवाल ने बताया कि पिछले वर्ष से नई परंपरा के तहत भगवान श्रीराम के वर पक्ष की जिम्मेदारी किसी भी इच्छुक भक्त परिवार को सौंपी जा सकती है। इसके लिए परिवार को मंदिर व्यवस्थापक से अनुमति लेनी होती है तथा निर्धारित समय पर सजी-धजी बारात के साथ श्रीराम मंदिर पहुँचना होता है।
इस वर्ष भगवान श्रीराम का वर पक्ष ,गणेश वार्ड पार्षद श्री प्रदीपजी कामदार परिवार, गणेश वार्ड को प्रदान किया गया है, जो संध्या 5:30 बजे भगवान की बारात लेकर मंदिर पहुंचेंगे।
मंदिर परिसर में द्वाराचार, मंगलाष्टक, विवाह संस्कार, हवन, सुलग्न एवं आरती-प्रसादी का आयोजन होगा। नगरवासियों से आग्रह है कि वे सहपरिवार, इष्टमित्रों सहित समय पर उपस्थित होकर भगवान की बारात का स्वागत करें और पुण्यलाभ प्राप्त करें।

















Leave a Reply