Advertisement

मुस्कान अभियान” के तहत समता कॉलेज पांढुर्णा और पंधराखेड़ी स्कूल में छात्रों को किया गया जागरूक

मुस्कान अभियान” के तहत समता कॉलेज पांढुर्णा और पंधराखेड़ी स्कूल में छात्रों को किया गया जागरूक

संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश


पांढुरना – पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार 01 नवंबर 2025 से 30 नवंबर 2025 तक गुम नाबालिग बालक-बालिकाओं की पतासाजी एवं दस्तयाबी के लिये “मुस्कान विशेष अभियान” चलाया जा रहा है। इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पांढुर्णा श्री सुन्दर सिंह कनेश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पांढुर्णा श्री नीरज कुमार सोनी के निर्देशन में प्रतिदिन मुस्कान अभियान आयोजित किया जा रहा है।
उक्त अभियान के अंतर्गत जिला पांढुर्णा में आज थाना पांढुर्णा के अंतर्गत समता कॉलेज पांढुर्णा एवं थाना मोहगांव अंतर्गत ग्राम पंधराखेड़ी स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पंधराखेड़ी के छात्र-छात्राओं एवं एनसीसी छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया। “मुस्कान विशेष अभियान” के तहत गुम नाबालिक बालिकाओं की पतासाजी एवं दस्तयाबी, महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम, साइबर अपराधों से बचाव तथा यातायात नियमों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
कार्यक्रम में छात्रों को साइबर अपराध से बचाव, नशे के दुष्परिणाम, डायल-112, गुड टच-बैड टच, बाल विवाह उन्मूलन, पास्को एक्ट, संविधान एवं कानून, ट्रैफिक नियमों तथा महिला सुरक्षा के संबंध में जागरूक करते हुए महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी गईं। पुलिस द्वारा सायबर फ्रॉड के संबंध में बताया गया कि अनजानी लिंक पर क्लिक न करें एवं किसी अनजान व्यक्ति से ओटीपी शेयर न करें। साथ ही विद्यार्थियों को नशा मुक्ति, महिलाओं का सम्मान, उनके अधिकारों एवं कानूनों की जानकारी तथा करियर से संबंधित मार्गदर्शन भी दिया गया।
शासन द्वारा बच्चियों एवं महिलाओं के लिए संचालित विभिन्न लाभकारी योजनाओं के साथ ही महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, आकस्मिक हेल्पलाइन 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 एवं साइबर फ्रॉड हेल्पलाइन 1930 की जानकारी भी दी गई।
उक्त कार्यक्रम में महिला प्रकोष्ठ प्रभारी निरीक्षक संध्यारानी सक्सेना, थाना प्रभारी मोहगांव निरीक्षक अमित दानी, आरक्षक अखिलेश हिंगवे (साइबर सेल), पुलिस स्टाफ, समता कॉलेज व पंधराखेड़ी स्कूल के शिक्षकगण तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!