Advertisement

गुणवंत बाबा मंदिर में 26 नवम्बर से संगीतमय भागवत कथा का शुभारंभ*26 को होगी प्राण प्रतिष्ठा

गुणवंत बाबा मंदिर में 26 नवम्बर से संगीतमय भागवत कथा का शुभारंभ*26 को होगी प्राण प्रतिष्ठा

संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

 

पांढुर्णा। प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी गुणवंत बाबा मंदिर परिसर में संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। धार्मिक कार्यक्रमों की शुरुआत 19 नवम्बर 2025, बुधवार से हुई, जिसमें बाबा की मूर्ति का पूजन एवं पाँच दिवसीय लक्ष्मी–नारायण यज्ञ संपन्न हुआ। इस विधि-विधान का संचालन हरदा से पं. शिवदत्त शास्त्री, दुर्गा मंदिर पांढुर्णा के पं. सुरेन्द्र शास्त्री (छोटू महाराज) सहित अन्य ब्राह्मण पंडितों द्वारा किया गया।

24 नवम्बर को निकली भव्य शोभायात्रा

सोमवार 24 नवम्बर को बाबा की नई मूर्ति की भव्य शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों, मंदिरों व मुख्य चौक-चौराहों से होते हुए पुनः गुणवंत बाबा मंदिर परिसर पहुँची। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भक्तिमय माहौल बनाया।

26 नवम्बर को प्राण प्रतिष्ठा व कलश स्थापना

बुधवार 26 नवम्बर को ब्रह्म मुहूर्त में
हं.भं. पं. गुरुवर्य वैराग्य विनयमूर्ति शशिकांत महाराज पाटील (नागपुर)
के पावन हस्ते बाबा की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न होगी।
उसी दिन कलश स्थापना एवं दीप प्रज्वलन का कार्यक्रम विररुद्र मूनी मठाधीपति के करकमलों से आयोजित किया जाएगा।

भागवत कथा 26 नवम्बर से 3 दिसम्बर तक

26 नवम्बर से प्रतिदिन रात्रि 8:30 से 10:30 बजे तक संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन रखा गया है। कथा का वाचन
हं.भं. पं. प्रणय महाराज मोहितकर (सावनेर)
द्वारा किया जाएगा। प्रतिदिन हरि कीर्तन भी संपन्न होगा।

3 दिसम्बर को गोपाल काला कीर्तन एवं महाप्रसादी

बुधवार 3 दिसम्बर को
हं.भं. पं. विनयमूर्ति शशिकांत महाराज पाटील (नागपुर)
के द्वारा गोपाल काला कीर्तन का आयोजन होगा। कीर्तन उपरांत महाप्रसादी का वितरण किया जाएगा।

समिति ने श्रद्धालुओं से की अधिक संख्या में भागीदारी की अपील

श्री संत गुणवंत बाबा मंदिर समिति ने सभी भक्तों से इस पुण्य अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने तथा तन–मन–धन से सहयोग प्रदान करने की अपील की है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!