Advertisement

SIR में लोकतंत्र का उत्सव अभियान—पांढुर्णा विधानसभा में 74% मतदाता मिलान पूर्ण

SIR में लोकतंत्र का उत्सव अभियान—पांढुर्णा विधानसभा में 74% मतदाता मिलान पूर्ण

संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

पांढुर्णा – कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ के मार्गदर्शन में आज दिनांक 23/11/2025 को0प्रातः 8 बजे से पांढुर्णा विधानसभा क्षेत्र में SIR (Special Intensive Revision) के अंतर्गत “लोकतंत्र का उत्सव” अभियान सभी 254 मतदान केंद्रों पर एक साथ संचालित किया गया।

अभियान के परिणामस्वरूप विधानसभा के कुल 2,18,589 मतदाताओं में से 1,62,013 (74%) मतदाताओं का विवरण विगत SIR से मिलान (Matching) किया जा चुका है। केवल एक दिन के विशेष अभियान में ही 10,000 मतदाताओं को ऑनलाइन लिंक किया गया, जो अभियान की उल्लेखनीय उपलब्धि है।

*अभियान में सक्रिय सहभागिता*

अभियान को सफल बनाने में निम्न अधिकारी एवं कार्मिकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा—

*निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी श्रीमती अलका एक्का

*सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी श्री विनय प्रकाश ठाकुर

*जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर एवं नोडल अधिकारी श्री नरेंद्र बाबल

*सभी 254 मतदान केंद्रों के बीएलओ

*समस्त हल्का पटवारी

*आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका

*सचिव एवं रोजगार सहायक

*मतदान केंद्रों पर पदस्थ शिक्षक एवं शासकीय कर्मचारी

सभी टीमों के समन्वय, मेहनत और सतत निगरानी से यह विशेष अभियान सफलतापूर्वक संचालित हो सका।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!