बायोमैट्रिक अपडेट पेंडेंसी NIL करने हेतु प्राचार्यों की बैठक सम्पन्न
संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

पांढुर्णा। कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ के निर्देशन में आज सांदीपनि विद्यालय, पांढुर्णा में विकासखंड के शासकीय तथा अशासकीय विद्यालयों के प्राचार्यों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य विद्यार्थी वर्ग में बायोमैट्रिक अपडेट कार्य की लंबित पेंडेंसी को शून्य (NILL) करना था।
बैठक को संबोधित करते हुए कलेक्टर श्री वशिष्ठ ने स्पष्ट कहा कि 5 से 15 वर्ष आयु वर्ग के सभी विद्यार्थियों के लिए बायोमैट्रिक अपडेट कराना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि आधार से जुड़े दस्तावेज़, योजनाएँ एवं भविष्य में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में भागीदारी हेतु बायोमैट्रिक अपडेट आवश्यक शर्त बन चुका है। अतः किसी भी छात्र-छात्रा को इन सुविधाओं से वंचित नहीं होना चाहिए।
कलेक्टर ने निर्देशित किया कि जिन विद्यालयों में 25 से अधिक विद्यार्थियों की बायोमैट्रिक अपडेट पेंडेंसी है, वहां विशेष बायोमैट्रिक कैंप आयोजित किए जाएँ। इसके लिए विकासखंड शिक्षा अधिकारी पांढुर्णा को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है।

उन्होंने प्राचार्यों से अपेक्षा जताई कि वे इस कार्य को अभियान मोड में लेकर शीघ्रता से पूर्ण करें, ताकि जिले की बायोमैट्रिक पेंडेंसी पूरी तरह समाप्त की जा सके।


















Leave a Reply