Advertisement

जिन मतदाताओं के हस्ताक्षरित फॉर्म बीएलओ को प्राप्त हो जाएंगे, उनके नाम आगामी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में किए जाएंगे सम्मिलित

जिन मतदाताओं के हस्ताक्षरित फॉर्म बीएलओ को प्राप्त हो जाएंगे, उनके नाम आगामी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में किए जाएंगे सम्मिलित

रिपोर्टर सोनू आगरा

,समय पर अपना फॉर्म भरकर बीएलओ को कराएं उपलब्ध ताकि किसी का नाम सूची से छूटे नहीं-जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी

जिलाधिकारी ने जनपद के सभी मतदाताओं से की अपील, विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) के अंतर्गत गणना प्रपत्र की सभी प्रविष्टि पूर्ण कर संबंधित बीएलओ को करें प्रदान, आखिरी दिन का न करें इंतजार

बीएलओ द्वारा किया जा रहा डोर टू डोर गणना प्रपत्र का वितरण व संकलन, सभी अपना नवीन फोटो आदि रखें तैयार, सभी नागरिक गणना प्रपत्र भरने में करें सक्रिय सहयोग

विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण(SIR)का उद्देश्य मतदाता सूची को और अधिक शुद्ध,अद्यतन एवं समावेशी बनाना है ताकि कोई भी पात्र नागरिक मताधिकार से वंचित न रहे

गणना पत्र में अपनी प्रविष्टियों को सही-सही भरें,गणना पत्र भरकर तत्काल संबंधित बीएलओ को करें वापस- जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी

आगरा.22.11.2025.आज जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अरविंद मल्लप्पा बंगारी जी की अध्यक्षता में जनपद में मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान(SIR)-2026 के अंतर्गत बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर मतदाताओं को गणना प्रपत्र (एन्यूमरेशन फॉर्म) के वितरण एवं संकलन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई।
बैठक में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण(SIR)का उद्देश्य मतदाता सूची को और अधिक शुद्ध, अद्यतन एवं समावेशी बनाना है ताकि कोई भी पात्र नागरिक मताधिकार से वंचित न रहे।
जिलाधिकारी ने सभी बीएलओ व सुपरवाइजर को प्रत्येक मतदाता के डोर टू डोर जाकर गणना प्रपत्र प्रदान करने, संकलन करने के कड़े निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद के सभी बूथों पर यह अभियान एक साथ चलाया जा रहा है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी और बीएलओ, सुपरवाइजर सक्रिय रूप से इस कार्य में जुटे हुए हैं। बीएलओ द्वारा घर-घर पहुँचकर मतदाताओं को गणना प्रपत्र सौंपे जाने तथा संकलन का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है।मतदाता, आयोग की वेबसाइट voters.eci.gov.in से भी गणना प्रपत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाताओं से अपील की है कि वे अपना सक्रिय सहयोग प्रदान करते हुए गणना पत्र की प्रविष्टियों को सही-सही भरें, सभी मतदाता मज़बूत लोकतंत्र के उद्देश्य से चल रहे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान में सक्रिय भागीदारी करें। बीएलओ द्वारा मतदाता सूची से संबंधित गणना प्रपत्र (एन्यूमरेशन फॉर्म) का वितरण – संकलन का कार्य किया जा रहा है,बूथ लेवल अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में घर-घर जाकर यह गणना फॉर्म मतदाताओं को दे रहे हैं तथा गणना प्रपत्र का संकलन कर रहे हैं। प्रत्येक मतदाता से अनुरोध है कि वे गणना फॉर्म की प्रविष्टियों को ध्यानपूर्वक भरें, उस पर अपने हस्ताक्षर करें और बीएलओ को तत्काल वापस दे दें।यदि मतदाता घर पर नहीं हैं, तो परिवार का कोई भी वयस्क सदस्य सभी मतदाता सदस्यों की जानकारी भरकर हस्ताक्षर सहित फॉर्म बीएलओ को दे सकता है।जिन मतदाताओं के हस्ताक्षरित फॉर्म बीएलओ को प्राप्त हो जाएंगे, उनके नाम आगामी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में सम्मिलित किए जाएंगे, जिसका प्रकाशन 9 दिसंबर 2025 को होगा।
यह अत्यंत महत्वपूर्ण है कि सभी मतदाता समय पर अपना फॉर्म भरकर बीएलओ को उपलब्ध कराएं, ताकि किसी का नाम सूची से छूटे नहीं।
विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण(SIR )की प्रमुख तिथियों के अनुसार गणना प्रपत्र का वितरण एवं संकलन 04 नवम्बर से 04 दिसम्बर तक होगा, आलेख्य निर्वाचक नामावली का प्रकाशन 09 दिसम्बर को किया जाएगा, दावे एवं आपत्तियां 08 जनवरी 2026 तक स्वीकार की जाएंगी और अन्तिम निर्वाचक नामावली का प्रकाशन 07 फरवरी 2026 को किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने बताया कि राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी इस अभियान में सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं, ताकि निर्वाचक नामावली अधिकतम सटीक और पारदर्शी बन सके। उन्होंने कहा कि सभी मतदाता सजग रहें बीएलओ को सहयोग करते हुए गणना पत्र की प्रविष्टि भरकर हस्ताक्षर कर तत्काल बीएलओ को सौंप दें,जिससे आगामी अंतिम मतदाता सूची, जो 07 फरवरी 2026 को प्रकाशित होगी उसमें उनका नाम सम्मिलित किया जा सके।
बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री यमुनाधर चौहान, एडीएम प्रशासन श्री आजाद भगत सिंह, एडीएम वित्त व राजस्व श्रीमती शुभांगी शुक्ला सहित एईआरओ, सुपरवाइजर,बीएलओ आदि मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!