Advertisement

जिलाधिकारी श्री अरविंद मल्लप्पा बंगारी जी की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में कृषि यंत्रों की ई-लॉटरी का हुआ आयोजन

जिलाधिकारी श्री अरविंद मल्लप्पा बंगारी जी की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में कृषि यंत्रों की ई-लॉटरी का हुआ आयोजन

रू0 10 हजार से अधिक अनुदान वाले कृषि यंत्रो कस्टम हायरिंग सेन्टर, किसान ड्रोन, आदि के सापेक्ष कुल 224 की बुकिंग के सापेक्ष 22 कृषि यंत्रो हेतु कृषकों का ई-लॉटरी के माध्यम से हुआ चयन।

ई-लॉटरी के माध्यम से चयनित कृषकों को मैसेज प्राप्त होते ही खिल उठे चेहरे।

आगरा-21.11.2025/आज जिलाधिकारी श्री अरविंद मल्लप्पा बंगारी जी की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में किसान दिवस के साथ-साथ कृषि यंत्रों की ई-लॉटरी का भी आयोजन किया गया, जिसमें किसानों द्वारा सिंचाई को लेकर, बाजरा खरीद एवं उर्वरक आदि की समस्यायें उठायी गयी। जिलाधिकारी महोदय द्वारा किसानों की समस्यायें सुनने के उपरान्त सम्बन्धित अधिकारियों को तत्काल निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। इसके उपरान्त जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में गठित जिलास्तरीय समिति के समक्ष कृषकों की उपस्थिति में कृषि विभाग में संचालित विभिन्न योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 हेतु कृषकों का शासनदेशानुसार ई-लॉटरी के माध्यम से चयन किया गया है। ई-लॉटरी में चयनित कृषकों को सूचना उनके मोबाइल नम्बर पर पर भी प्राप्त हुयी। जनपद में वर्तमान वित्तीय वर्ष में रू0 10000-00 से अधिक अनुदान वाले कृषि यंत्रो कस्टम हायरिंग सेन्टर, किसान ड्रोन, आदि के सापेक्ष कुल 224 की बुकिंग हुई, जिसके सापेक्ष 22 कृषि यंत्रो हेतु कृषकों का चयन ई-लॉटरी के माध्यम से किया गया। चयन का मैसेज प्राप्त होने के उपरान्त चयनित कृषकों के चेहरे प्रसन्नता से खिलखिला उठे।
ई-लॉटरी के समय मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती प्रतिभा सिंह, उप कृषि निदेशक श्री मुकेश कुमार, जिला कृषि अधिकारी श्री विनोद कुमार, प्रभारी कृषि विज्ञान केन्द्र, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, अग्रणी बैंक जिला प्रबन्धक केनारा बैंक, श्री ऋषि कुमार सदस्य कृषक समृद्धि आयोग, प्रगतिशील कृषक श्री मोहन सिंह चाहर, श्री हरीश कुमार दुबे, श्री मान सिंह, श्री हरीश कुमार एवं श्री सौरभ शर्मा सहित जनपद के सुदूर क्षेत्रों के लगभग 115 कृषकगण उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!