खाद्य पदार्थ दूध एवं पनीर पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, विभाग द्वारा की गयी छापेमारी की कार्यवाही।

आगरा-21.11.2025/आज जिलाधिकारी महोदय आगरा के निर्देश के क्रम में अभिसूचना के आधार पर प्रतिष्ठान- मै0- राधिका इंटरप्राईजेज मानिकपुरा, बाह, आगरा पर सहायक आयुक्त खाद्य श्री महेन्द्र श्रीवास्तव के नेतृत्व में मय टीम खाद्य सुरक्षा अधिकारीगण श्री राकेश कुमार यादव, श्री कृष्ण चन्द्र पटेल, श्री राकेश कुमार एवं श्री गजेन्द्र सिंह द्वारा छापा मार कार्यवाही की गयी कार्यवाही के दौरान मौके पर लगभग 2000 ली. मिश्रित दूध, 81 किग्रा. पनीर एवं लगभग 60 ली. रिफ़ाइन्ड पामोलिन ऑयल (अपमिश्रक) भंडारित पाया गया, मौके पर श्री राधेश्याम पुत्र श्री रामबाबू, नि०- रजई खुर्द , पोस्ट-नगर, धौलपुर, राजस्थान मिले, मौके पर भंडारित पनीर अस्वस्थकर एवं अस्वच्छकर परिस्थियों में रखा पाया गया, जिस पर मख्खियाँ एवं मच्छर भिनभिना रहे थे, जिस कारण प्रतिष्ठान में भंडारित पनीर के 02 नमूने नियमानुसार संग्रहीत कर, शेष 81 किग्रा. पनीर मूल्य लगभग रू. 17,820/- नष्ट करा दिया गया तथा रिफ़ाइन्ड पामोलिन ऑयल (अपमिश्रक) का एक नमूना नियमानुसार संग्रहीत कर शेष 58 ली. रिफ़ाइन्ड पामोलिन ऑयल (अपमिश्रक) को सीज कर खाद्य कारोबारकर्ता की सुरक्षित अभिरक्षा में दे दिया गया एवं मिश्रित दूध के 02 नमूने नियमानुसार संग्रहीत कर जाँच हेतु प्रयोगशाला प्रेषित किये गये हैं। प्रतिष्ठान के लाइसेंस के निलंबन की संस्तुति करते हुए व्यापक जनहित के दृष्टिगत तत्काल खाद्य प्रतिष्ठान का संचालन बंद करा दिया गया, जिसकी सूचना थाना-बसई अरेला, बाह को दी गयी है।

इसी परिसर में संचालित अन्य फर्म मै० राज- संस का निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान मौके पर श्री विष्णु पचौरी पुत्र श्री राजकुमार पचौरी, नि०-मानिकपुरा बाह आगरा मिले, निरीक्षण के दौरान मौके पर घी में मिलावट का संदेह होने पर घी का एक नमूना नियमानुसार संग्रहीत किया गया,
उपरोक्त सम्पूर्ण कार्यवाही के दौरान थाना-बसई अरेला, आगरा का पुलिस बल उपस्थित रहा, संबंधित प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा लगातार कार्यवाही जारी रहेगी।


















Leave a Reply