बस स्टैंड होगा अतिक्रमणमुक्त: प्रशासन ने दी अंतिम मोहलत
संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

पांढुर्णा। कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ के निर्देशानुसार आज बस स्टैंड परिसर में चल रहे अतिक्रमण को हटाने के लिए अतिक्रमणकारियों को कल सुबह यानी दिनांक 22/11/2025 तक की अंतिम मोहलत प्रदान की गई है। प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित समय सीमा में स्वेच्छा से अतिक्रमण नहीं हटाया गया, तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
अधिकारियों ने स्थल निरीक्षण करते हुए संबंधित व्यक्तियों को निर्देशित किया कि सार्वजनिक स्थानों पर अवैध कब्जा न केवल आवागमन में बाधा उत्पन्न करता है, बल्कि यातायात सुरक्षा पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालता है।
प्रशासन ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि बस स्टैंड क्षेत्र को स्वच्छ, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने में सभी की सहभागिता आवश्यक है।


















Leave a Reply