पांढुर्णा में निर्वाचन कार्यों की समीक्षा बैठक,
20% से कम SIR परिणाम वाले बीएलओ को दिए सख्त निर्देश
संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

पांढुर्णा – जनपद पंचायत पांढुर्णा के सभागृह में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी श्रीमती अल्का एक्का की अध्यक्षता में पांढुर्णा विधानसभा क्षेत्र के नोडल अधिकारी, बीएलओ सुपरवाइजर तथा बीएलओ की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में विशेष रूप से उन बीएलओ के कार्यों की समीक्षा की गई, जिनके SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) परिणाम 20% से कम पाए गए। इस संबंध में श्रीमती एक्का ने संबंधित बीएलओ को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि वे अपने क्षेत्र में कार्य की गति में तत्काल सुधार लाएँ और निर्धारित लक्ष्यों को समयसीमा में पूर्ण करें।

निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ने यह भी कहा कि मतदाता सूची से संबंधित सभी कार्यों में पारदर्शिता, गति और गुणवत्ता सुनिश्चित करना अनिवार्य है। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी निर्वाचन कार्यों को सुव्यवस्थित करना और क्षेत्र में मतदाता पंजीकरण प्रक्रिया को सुदृढ़ बनाना रहा।















Leave a Reply