Advertisement

पांढुर्णा जिले के राम शांति विद्या मंदिर के विद्यार्थियों ने संभाग स्तरीय युवा उत्सव में हासिल किया तृतीय स्थान

पांढुर्णा जिले के राम शांति विद्या मंदिर के विद्यार्थियों ने संभाग स्तरीय युवा उत्सव में हासिल किया तृतीय स्थान

संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

पांढुर्णा – 29वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव वर्ष 2026 के अंतर्गत ‘सांस्कृतिक एवं नवाचार थीम’ पर आधारित संभाग स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन जबलपुर में किया गया। इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम में राम शांति विद्या मंदिर, पांढुर्णा के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक समूह लोकनृत्य में अपनी शानदार प्रस्तुति देकर तृतीय स्थान प्राप्त किया।

यह उपलब्धि जिले के लिए विशेष रही, क्योंकि इस श्रेणी में पांढुर्णा जिले द्वारा पहली बार ऐसा उल्लेखनीय प्रदर्शन किया गया। निर्णायकों ने विद्यार्थियों की नृत्य प्रस्तुति, तालमेल और सांस्कृतिक अभिव्यक्ति की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

युवा उत्सव का उद्देश्य क्षेत्रीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना, रचनात्मकता को प्रोत्साहित करना और नवाचार के प्रति युवाओं में सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करना था।

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को आज कलेक्ट्रेट कार्यालय में कलेक्टर पांढुर्णा श्री नीरज कुमार वशिष्ठ द्वारा पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। कलेक्टर श्री वशिष्ठ ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि ऐसी प्रतिभाएँ जिले का गौरव बढ़ाती हैं और अन्य युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनती हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!