Advertisement

मुख्यमंत्री कृषक जीवन कल्याण योजना के तहत आर्थिक सहायता, कलेक्टर पांढुर्णा द्वारा प्रदान

मुख्यमंत्री कृषक जीवन कल्याण योजना के तहत आर्थिक सहायता, कलेक्टर पांढुर्णा द्वारा प्रदान

संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

पांढुर्णा – किसानों और उनके परिवारों को आपात स्थितियों में आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से लागू मुख्यमंत्री कृषक जीवन कल्याण योजना के अंतर्गत आज कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ द्वारा पात्र कृषक परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की गई। इस सहायता से प्रभावित परिवार को तत्काल राहत मिल सकी।

योजना के प्रावधानों के अनुसार कृषि कार्य के दौरान दुर्घटना से किसान की मृत्यु होने पर उसके परिवार को ₹4 लाख की आर्थिक सहायता दी जाती है। वहीं दुर्घटना में स्थायी अपंगता की स्थिति में ₹1 लाख, तथा आंशिक अपंगता पर ₹50 हजार की सहायता प्रदान की जाती है। इसके अलावा अंतिम संस्कार के लिए ₹4 हजार की राशि भी उपलब्ध कराई जाती है, ताकि परिवार को कठिन समय में आर्थिक बोझ से राहत मिल सके।

इस योजना का उद्देश्य कृषि कार्य के दौरान होने वाली अनहोनी की स्थिति में किसानों और उनके परिवारों को आर्थिक रूप से सुरक्षित करना तथा सरकारी सहायता को त्वरित रूप से उपलब्ध कराना है। कलेक्टर पांढुर्णा द्वारा आज दी गई सहायता न केवल सरकार की संवेदनशीलता का प्रतीक है, बल्कि जिले में किसानों के कल्याण के प्रति प्रशासन की सक्रिय और प्रतिबद्ध भूमिका को भी दर्शाती है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!