Advertisement

जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की बैठक कलेक्टर श्री वशिष्ठ की अध्यक्षता में संपन्न

जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की बैठक कलेक्टर श्री वशिष्ठ की अध्यक्षता में संपन्न

संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

पांढुर्ना – कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ की अध्यक्षता में आज कलेक्टर कार्यालय पांढुर्णा के सभाकक्ष में जिला स्तरीय आधार मॉनीटरिंग समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक का संचालन यूआईडीएआई स्टेट ऑफिस के डायरेक्टर श्री सुमित मिश्रा द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया।

बैठक में एसडीएम पांढुर्णा श्रीमती अलका एक्का, पुलिस अधीक्षक श्री सुंदर सिंह कनेश, सीएमएचओ छिंदवाड़ा/पांढुर्णा श्री नरेश गोन्नाडे, असिस्टेंट ई-गवर्नेंस मैनेजर सुश्री टीना कड़वे सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही समिति के सदस्य अधिकारी एवं यूआईडीएआई के प्रतिनिधि श्री निकेत दीवान भी वीसी के माध्यम से बैठक में शामिल हुए।

बैठक के दौरान जिले में आधार सेवा प्रदायगी की गुणवत्ता, मॉनिटरिंग प्रक्रिया, तथा तकनीकी सुधारों पर विस्तृत चर्चा की गई। अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रीय अनुभव साझा करते हुए सेवाओं को और अधिक प्रभावी, सुरक्षित एवं सुगम बनाने हेतु आवश्यक सुझाव और दिशा-निर्देश प्रस्तुत किए।

बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में आधार सेवाओं की पारदर्शिता, सुगमता, और प्रभावशीलता सुनिश्चित करते हुए सेवा वितरण को और अधिक सुदृढ़ बनाना था।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!