Advertisement

अधिवक्ता चेतन कुमार सुरजुसे कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत, समर्थकों में हर्ष की लहर

अधिवक्ता चेतन कुमार सुरजुसे कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत, समर्थकों में हर्ष की लहर

संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

पांढुर्ना – अधिवक्ता संघ पांढुर्ना में दिनांक 07 नवंबर 2025 को संपन्न चुनाव के बाद विजयी पदाधिकारियों ने प्रभार ग्रहण कर नई कार्यकारिणी का गठन किया। इस दौरान संघ के अध्यक्ष विजय केवटे द्वारा सर्वसम्मति से अधिवक्ता चेतन कुमार सुरजुसे को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया।

मनोयन की सूचना मिलते ही उनके समर्थकों, शुभचिंतकों,सहयोगियों तथा विहिप विधि प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों में हर्ष की लहर दौड़ गई। लोग उनके कार्यालय पहुँचकर तथा दूरभाष के माध्यम से लगातार बधाइयाँ प्रेषित कर रहे हैं।

अधिवक्ता चेतन कुमार सुरजुसे ने अपने सभी शुभचिंतकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!